खेल कोटे में हॉकी खिलाड़ी करनजोत को मिली नौकरी

image description

भटनेर पोस्ट न्यूज सर्विस.
हॉकी इंडिया से संबद्ध मालवा हॉकी अकादमी हनुमानगढ़ के खिलाडी करनजोत सिंह का चयन महानिदेशक लेखापरीक्षा केंद्रीय व्यय नई दिल्ली में ऑडिटर के पद पर हुआ है। मालवा हॉकी अकादमी के कोच हरवीर सिंह ने बताया कि खिलाडी करनजोत सिंह मान का खेल कोटे में ऑडिटर के पद पर महानिदेशक लेखापरीक्षा केंद्रीय व्यय नई दिल्ली में चयन हुआ है। खिलाडी करन ने हॉकी खेलना 2010 में स्टार्ट किया और मालवा हॉकी अकादमी की नींव भी 2010 में रखी गई। खिलाडी द्वारा लगातार कड़ी मेहनत करते हुए 3 सब जूनियर नेशनल 2013, 2014, 2016, 3 जूनियर नेशनल 2017, 2018, 2019, जूनियर इंडिया कैंप 2017, स्कूल नेशनल 2014 अंडर 17, सीनियर नेशनल 2 बार 2021, 2023 , नार्थ जोन दिल्ली यूनिवर्सिटी 2018-19, नार्थ जोन पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला 2019-20 , आल इंडिया यूनिवर्सिटी 2021-22, 2022-23, खेलो इंडिया 2021, खेलो इंडिया गोल्ड मेडल 2023 में भाग लिया और अपने खेल में लगातार नया मुकाम हासिल करता रहा। नतीजतन, करन का चयन ऑडिटर के पद पर (महानिदेशक लेखापरीक्षा केंद्रीय व्यय) नई दिल्ली के हुआ। इससे पहले भी मालवा हॉकी के खिलाडी राज्य में सरकारी सेवाएं दे रहे हैं। मालवा हॉकी अकादमी से लगभग 150 से ज्यादा खिलाडी हॉकी इंडिया के नेशनल प्रतियोगिताओं में राजस्थान का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। अकादमी के अन्य खिलाडियों में ख़ुशी की लहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *