राठौड़ बोले-देेश को सिर्फ मोदी पर भरोसा

image description

भटनेर पोस्ट पॉलिटिकल डेस्क.
पूर्व नेता प्रतिपक्ष और भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र राठौड़ 10 अक्टूबर को भाजपा हनुमानगढ़ जिला कार्यालय पहुंचे। उन्होंने प्रतिनिधियों की मीटिंग की ली और सदस्यता अभियान में तेजी लाने का आग्रह किया। हरियाणा की जीत से उत्साहित राजेंद्र राठौड़ ने पत्रकार वार्ता में कहा-‘हरियाणा चुनाव ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया कि देश के लोगों को अगर किसी पर विश्वास है, किसी की गारंटी पर भरोसा है तो वह सिर्फ और सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। कांग्रेस ने पूरे चुनाव अभियान में जातियों में बांटने की पूरी कोशिश की। लेकिन जनता ने सभी उन पर भरोसा नहीं किया। लगातार तीसरी बार चुनाव जीतने बड़ी बात है। जम्मू कश्मीर चुनाव परिणाम मोदी की नीतियों का प्रतिफल हैं। धान और मूंग को समर्थन मूल्य पर खरीद शुरू हो, इसके लिए सरकार प्रयास करेगी।’


एक सवाल के जवाब में राठौड़ ने कहाकि कांग्रेस अपने ही खोदे गड्ढ़े में गिर गई। चुनाव के दौरान जिस तरह नेताओं ने एक-दूसरे के खिलाफ आरोप लगाए। अपशब्दों का इस्तेमाल किया। इससे जनता समझ गई। और जनादेश सामने है। राठौड़़ ने राजस्थान का जिक्र करते हुए कहा-राजस्थान में डबल इंजन की सरकार है। सात सीटों पर उप चुनाव हैं। पार्टी पूरे जोश और खरोश के साथ चुनाव तैयारी में जुट चुकी है। हमें उम्मीद है, हरियाणा की तरह यहां पर भी रिकार्ड मतों से जीत हासिल होगी। कांग्रेस हरियाणा में भी टुकड़ों में बंटी थी, राजस्थान में भी टुकड़ों में बंटी है। कांग्रेस जन लगातार किस्सा कुर्सी का में व्यस्त हैं। गहलोत सरकार हमारी सरकार को सर्कस बता रहे हैं जबकि उनकी खुद की सरकार सर्कस में व्यस्त रही, होटलों में छिपी रही और उसी सरकार के सर्कस के जोकर अब पेपरलीक प्रकरण में पकड़े जा रहे हैं।’
राठौड़ ने भजनलाल सरकार को बेहतरीन बताते हुए कहाकि सरकार हर वर्ग के हितों का ध्यान रखने में सफल रही है। सरकार की नीतियां स्पष्ट हैं। अब 80 करोड़ लोगों को फिर फ्री चावल मिलते रहेंगे। हर गरीब को छत नसीब है, इसलिए केंद्र सरकार प्रयास कर रही है। इसके तहत राजस्थान में भी करीब 28 लाख जरूरतमंदों को घर नसीब होगा।
यमुना जल विवाद का समाधान हो गया है। भजनलाल सरकार ने इसकी पहल की। अब चूंकि हरियाणा और राजस्थान सहित मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार है, इसलिए यमुना का पानी राजस्थान के 24 जिलों में आएगा। यह हम सबके लिए प्रसन्नता की बात है। अब युवा खुश है। उसे नौकरी मिल रही है। राजस्थान देश की अर्थव्यवस्था में मजबूती से भूमिका निभाएगा। राइजिंग राजस्थान के प्रति दुनिया के निवेशकों में उत्साह है। पत्रकार वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र पारीक, चूरू विधायक हरलाल सहारण आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *