सीआई विष्णु खत्री को लेकर क्या बोले लोग ?

भटनेर पोस्ट डॉट कॉम.
हनुमानगढ़ जंक्शन थाना प्रभारी विष्णु खत्री की पदोन्नति पर नागरिकों की ओर से अभिनंदन किया गया। आवासन मंडल कॉलोनी में हुए कार्यक्रम में सबने एक स्वर में सीआई विष्णु खत्री के कार्यकाल की सराहना की। बेबी हैप्पी मॉडर्न पीजी कॉलेज एजुकेशन ग्रुप के डायरेक्टर तरुण विजय ने कहाकि विष्णु खत्री के जंक्शन थाना अधिकारी बनने के पश्चात शहर में आपराधिक घटनाओं पर लगाम तो लगी है साथ ही आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास की स्थिति भी बनी है। बाल कल्याण समिति सदस्य विजय सिंह चौहान ने कहा कि विष्णु खत्री के सरल स्वभाव एवं कार्यप्रणाली के कारण पूरा शहर इनका कायल है।
राजस्थान पूर्वांचल युवा समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष संतोषमणि त्रिपाठी ने कहाकि आम जन के प्रति थाना प्रभारी का व्यवहार सराहनीय है। एक अच्छे पुलिस ऑफिसर की यही पहचान होनी चाहिए।
पार्षद प्रतिनिधि मनोज बड़सीवाल ने कहाकि पुलिस का काम आम जन में विश्वास कायम रखना है। इससे अपने आप अपराधियों में भय व्याप्त हो जाता है। विष्णु खत्री ने इस बात को साबित किया है। इस मौके पर प्रॉपर्टी डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक टोनी, मुकेश कुमार गुप्ता, दीपक कश्यप, राजेश मिड्डा, वैभव सिंह, विकास विक्की, संतोष कुमार वर्मा, विनोद कुमार जांगिड़, सुनील सिंह चौहान आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *