अश्वनी नारंग बोले-गजानन हैं विघ्न विनाशक

image description

भटनेर पोस्ट न्यूज सर्विस.
श्री नीलकंठ महादेव सेवा समिति हनुमानगढ़ की ओर से गणपति महोत्सव का आयोजन श्रद्धापूर्वक हुआ। मूर्ति विसर्जन के साथ महोत्सव का समापन हुआ। समिति सदस्यों ने पंडित सुधांशु महाराज के मार्गदर्शन में शहर की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना को लेकर हवन यज्ञ में आहुति डाली। नीलकंठ महादेव सेवा समिति अध्यक्ष अश्विनी नारंग के नेतृत्व में गणपति बप्पा की मूर्ति को सजी धजी पालकी में विराजमान कर ‘गणपति बप्पा मोरिया अगले बरस तू जल्दी आ……’., ‘मां गोरा के लाड़ले की जय’ के जयकारों के साथ विर्सजन यात्रा निकाली। विर्सजन यात्रा शहर के मुख्य मुख्य मार्गाे से होती हुई गंगानगर रोड़ स्थित नहर पहंुची, जहां मूर्ति विर्सजन किया गया।
अध्यक्ष अश्विनी नारंग ने बताया कि गजानन को विघ्न विनाशक कहा जाता है। इसलिए पहली बार महोत्सव मनाया गया। पूरे 11 दिन तक गणेश जी महाराज की सुबह शाम विशेष आरती व श्री काशी विश्वनाथ महिला मण्डल के द्वारा नियमित संकीर्तन के बाद आज गणपति बप्पा को विदा किया गया और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। इस मौके पर श्री नीलकंठ महादेव सेवा समिति के उपाध्यक्ष रामचन्द्र बाघला, सहसचिव चिमन मित्तल बब्बू, सचिव महावीर शर्मा, कोषाध्यक्ष दीपक नारंग, हरीश कत्याल, सुरेश गुप्ता, विजय भूतना, मैनेजर दौलतराम शाक्य, सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *