


भटनेर पोस्ट सिटी डेस्क.
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर हनुमानगढ़ टाउन की ज्ञानसिंह कॉलोनी स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में पुष्पांजलि कार्यक्रम हुआ। इसमें कांग्रेसजनों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि शहीद दिवस के रूप में मनाते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम की शुरुआत में कांग्रेस नेताओं, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बापू के छाया चित्र पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा।

डीसीसी अध्यक्ष सुरेन्द्र दादरी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि बापू ने पूरे देश को प्रेम, सर्वधर्म समभाव के साथ जीना और सत्य के लिए लोगों को लडऩा सिखाया। बापू का जीवन राष्ट्र की निःस्वार्थ सेवा में समर्पित रहा। भारत की स्वतंत्रता के लिए बापू ने अंग्रेजों से संघर्ष किया और भारत को आजादी दिलाई। उनके जीवन की कहानी साहस और सच्चाई से भरी थी। बापू ने पूरे देश को प्रेम के साथ जीना और सच के लिए लडऩा सिखाया। कांग्रेस पार्टी महात्मा गांधी की सत्य और अहिंसा की सोच को आगे लेकर बढ़ रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि महात्मा गांधी के दिखाए मार्ग को आगे बढ़ाते हुए उनके विचारों को लोगों के बीच लेकर जाएं।
जिला प्रमुख कविता मेघवाल ने कहा कि आजादी का जश्न मनाते हुए एक साल भी पूरा नहीं हुआ था कि सत्य और अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की हत्या कर दी गई। तब से लेकर 30 जनवरी को शहीद दिवस के रूप में देश में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी की भले ही हत्या कर दी गई हो, लेकिन लाखों भारतीय, खासकर आम भारतीय हैं, जो उनके जीवन और प्रेम, सद्भाव, भाइचारे और शांति की उनकी शिक्षाओं को महत्व देते हैं। आज इन मूल्यों को चुनौती दी जा रही है, लेकिन अंततः गांधीजी के मूल्यों की जीत होगी। पुष्पांजलि कार्यक्रम में संगठन महामंत्री गुरमीत सिंह चन्दड़ा, उपाध्यक्ष तरुण विजय, जयदेव भिड़ासरा, करणीसिंह राठौड़ व जगदीश सिंह राठौड़, महामंत्री हरप्रीत सिंह ढिल्लों व रविन्द्र बेनीवाल, डीसीसी प्रवक्ता व कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष अश्विनी पारीक, प्रवक्ता नवनीत संधू, सोशल मीडिया प्रभारी जयराम ढुकिया, सचिव विजेन्द्र साईं, मांगीलाल स्वामी, हरी सैनी, रणवीर सिहाग व मोहम्मद हुसैन खोखर, डीसीसी के पूर्व महामंत्री कृष्ण नेहरा, पूर्व सरपंच चेतराम खीचड़, पूर्व उपसभापति अनिल खीचड़, ओबीसी विभाग के महामंत्री सोहन लदोइया, विधि विभाग जिलाध्यक्ष विजय गोंद, एनएसयूआई के रोहित जावा, मोहनलाल इन्दलिया,
कांग्रेस सेवादल महासचिव महेन्द्र चतुर्वेदी, खुशी अमलानी, बंसीलाल, इशाक चायनान, धर्मेंद्र, सचिवआमिर खां, मामराज परिहार, अनमोल डोडा, सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष शहर अमजद खां, ब्लॉक अध्यक्ष देहात रणवीर लोहरा, सुशील सिल्लू,तारीफ खां, सेवादल यंग ब्रिगेड विजय टाक, करण विमल, युवक कांग्रेस महासचिव यादवेन्द्र शर्मा, अनिल लाम्बा, अशोक कुमार, ओमप्रकाश सोनी, मदीना छिम्पा, मजीद अली नागरा, ओमप्रकाश कूकना, मनीराम घोटिया, महेन्द्र गोदारा, उत्तम नेहरा, रामजी राणा, अमित घावरी, आकाश, राहुल वाधवानी, अमन, जयदीप सहित कई कांग्रेसजन मौजूद रहे।




