




भटनेर पोस्ट खेल डेस्क.
हनुमानगढ़ जिला मुख्यालय स्थित बेबी हैप्पी मॉडर्न पीजी कॉलेज की तीन छात्राओं ने महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के तत्वावधान में आयोजित इंटर कॉलेज टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। रायसिंहनगर के एमडी कॉलेज में हुई जूडो प्रतियोगिता में बेबी हैप्पी मॉडर्न पीजी कॉलेज की छात्रा शैलता और राशि ने गोल्ड और खुशबू ने कांस्य पदक हासिल किए। कॉलेज पहुंचने पर बेबी हैप्पी एजुकेशन ग्रुप के वाइस चैयरमैन रौनक विजय, प्रशासक परमानंद सैनी, प्राचार्य डॉ. विशाल पारीक, उप प्राचार्य डॉ. मनोज शर्मा, बी.एड कॉलेज की प्राचार्य डॉ. संतोष चौधरी और व्याख्याता डॉ. राज कुमार महला ने स्वागत किया। बेबी हैप्पी एजुकेशन ग्रुप के डायरेक्टर तरुण विजय और चेयरमैन आशीष विजय ने शैलजा, राशि और खुशबू की सफलता पर खुशी जताते हुए शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहाकि प्रतिभाएं कॉलेज की अनमोल निधि हैं, इनके प्रोत्साहन में प्रबंधन कभी पीछे नहीं रहेगा।




