



भटनेर पोस्ट सिटी डेस्क.
कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष व डीसीसी प्रवक्ता अश्विनी पारीक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पीसीसी के महासचिव एवं हनुमानगढ़ जिला प्रभारी रतनगढ़ विधायक पूसाराम गोदारा के पहली बार हनुमानगढ़ पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत और अभिनंदन किया। इस मौके पर रतनगढ़ के पूर्व शहर ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद चाकलान का भी स्वागत किया गया।
रतनगढ़ विधायक पूसाराम गोदारा ने हनुमानगढ़ सेवादल की सराहना करते हुए कहा कि हनुमानगढ़ में सेवादल कांग्रेस पार्टी के मजबूत स्तंभ के रूप में कार्य कर रहा है। पार्टी का असली बल सेवादल है और सेवादल के इतने कार्यकर्ता गणवेश में देखकर हनुमानगढ़ कांग्रेस में ऊर्जा का संचार हुआ है।
कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष अश्विनी पारीक ने प्रभारी को बताया कि नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस सेवा दल की मजबूत भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए अग्रिम संगठनों को टिकिट में हिस्सेदारी दी जानी चाहिए। अश्विनी पारीक ने बताया कि सेवादल का प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी के रीढ़ की हड्डी है तथा उन्हें सेवादल में काम करने के बाद ही पार्टी की रीति नीति सीखने के बाद ही निकाय चुनाव तथा पंचायती राज चुनाव में टिकट का पात्र माना जाना चाहिए। उन्होंने कहाकि चुनाव के समय प्रत्येक बूथ पर कांग्रेस सेवा दल का पदाधिकारी पूरे गणवेश में पार्टी एजेंट के रूप में बूथ पर बैठना चाहिए ताकि एक तो गणवेश में अनुशासन की पालना होती है तथा गांधीजी के आदर्शाे से सजी गांधी टोपी को देखकर मतदान दिवस पर मतदाता प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी के पक्ष में मतदान करेगा।
इस अवसर पर कांग्रेस सेवादल जिला उपाध्यक्ष अनिल तिवाड़ी, जिला महासचिव राजेंद्र गोदारा, शिशुपाल लदोइया, महेंद्र चतुर्वेदी, खुशी अमलानी, बंसी लाल खन्ना, धर्मेंद्र बजाज, जिला सचिव इंदरपाल सिंह, जिला सहसचिव जयपाल गिरी, मुख्य प्रशिक्षक मामराज परिहार, विधान सभा इकाई अध्यक्ष रामनिवास वर्मा, सुशील सिल्लू, ओमप्रकाश, सेवादल यंग ब्रिगेड अध्यक्ष लोकेंद्र सिंह भाटी, विजय टाक, यश चिलाना, करण विमल, कृष्ण स्वामी, सुरेंद्र वर्मा तथा अन्य जन मौजूद रहे।


