





भटनेर पोस्ट डॉट कॉम
हनुमानगढ़ नगरपरिषद चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने टिकट वितरण की प्रक्रिया को अंतिम चरण में पहुंचा दिया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, करीब तीन दर्जन वार्डों में एक-एक दावेदार के नाम पर सहमति बन चुकी है, जबकि शेष वार्डों में दो से तीन दावेदारों के नाम पैनल में शामिल हैं। इन वार्डों पर भी आज शाम तक अंतिम निर्णय होने की संभावना है।
सूत्रों के मुताबिक, बुधवार शाम 6 बजे जयपुर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होगी। बैठक में प्रदेशाध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी, संभाग प्रभारी, जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, विधानसभा प्रत्याशी तथा निकाय चुनाव प्रभारी शामिल होंगे। बैठक में नगरपरिषद क्षेत्र के सभी वार्डों की स्थिति की समीक्षा कर प्रत्याशियों के नामों पर अंतिम मुहर लगाई जाएगी।
पार्टी सूत्रों के अनुसार, हनुमानगढ़ शहर के लिए जिन वार्डों में एक-एक नाम पर आम सहमति बन चुकी है, उनमें वार्ड 1 से बलविंद्र कौर बराड़, वार्ड 2 से रिम्पी सोलंकी, वार्ड 3 से देवीलाल माली, वार्ड 4 से राजेश मदान, वार्ड 5 से अकबर अली, वार्ड 6 से अनिल सिंह राठौड़ तथा वार्ड 7 से सागर शर्मा के नाम शामिल हैं। हालांकि वार्ड 7 को लेकर एक बार फिर मंथन किए जाने की जानकारी सामने आई है। वहीं वार्ड 8, 9 और 10 में अभी किसी नाम पर अंतिम सहमति नहीं बन पाई है। पार्टी नेताओं द्वारा दावेदारों के बीच समन्वय और समझाइश का दौर जारी है।

इसी प्रकार वार्ड 11 से बजरंग सैन, वार्ड 13 से सुमित्रा पारीक, वार्ड 15 से नगीना बाई, वार्ड 16 से सोनू मीणा या कमल अग्रवाल, वार्ड 17 से हिमांशु महर्षि, वार्ड 18 से मीना चावला, वार्ड 19 से संजू अजय सर्राफ, वार्ड 20 से पूर्व पार्षद भरत कुमार की भाभी रेखा, वार्ड 21 से महादेव भार्गव, वार्ड 22 से संतराम की धर्मपत्नी, वार्ड 23 से सुनीता ऐरी, वार्ड 25 से महावीर सीलू तथा वार्ड 26 से विकास डोडा के नाम प्रमुख दावेदारों के रूप में सामने आए हैं।

इसके अलावा वार्ड 28 से अशोक खींची, वार्ड 30 से शिमला मेहंदीरत्ता, वार्ड 31 से सुनीता पारीक, वार्ड 35 से राजपाल, वार्ड 38 से रमेश पेंटर, वार्ड 42 से विनीता बतरा, वार्ड 43 से सीमा डोडा, वार्ड 44 से अमर सिंह राठौड़ या नितिन बंसल, वार्ड 46 से वंदना राठौड़, वार्ड 48 से अंजना जैन, वार्ड 49 से प्रियंका भाकर, वार्ड 50 से अमरजीत उर्फ जीतू सोनी, वार्ड 51 से पूर्व एईएन कुलदीप शर्मा, वार्ड 52 से मनोहरलाल सिंधी, वार्ड 53 से केशवपाल तथा वार्ड 54 से विशाल (वीशु) कुक्कड़ के नामों पर लगभग सहमति बन चुकी है।

पार्टी सूत्रों का कहना है कि जिन वार्डों में अभी एक से अधिक दावेदार मैदान में हैं, वहां आम सहमति बनाने का प्रयास जारी है। पार्टी नेतृत्व स्थानीय समीकरणों और संगठनात्मक रिपोर्ट के आधार पर अंतिम निर्णय करेगा।
भाजपा नेताओं का दावा है कि इस बार टिकट वितरण में सोशल इंजीनियरिंग के फार्मूले को प्राथमिकता दी गई है। प्रत्याशियों के चयन में जातीय संतुलन, धार्मिक प्रतिनिधित्व, महिलाओं की भागीदारी, युवाओं को अवसर तथा अनुभवी कार्यकर्ताओं के योगदान जैसे पहलुओं को ध्यान में रखा गया है। पार्टी का मानना है कि संतुलित टिकट वितरण के जरिए नगरपरिषद चुनाव में बेहतर परिणाम हासिल किए जा सकते हैं।

अब सभी की नजरें जयपुर में होने वाली बैठक पर टिकी हैं, जहां वार्डवार समीक्षा के बाद प्रत्याशियों की अंतिम सूची को मंजूरी मिलने की संभावना है। इसके बाद भाजपा अपने अधिकृत उम्मीदवारों की सूची जारी कर चुनावी अभियान को गति दे सकती है।





