



भटनेर पोस्ट डेस्क
सशक्त नारी संस्थान ने महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए ‘हाथ का हुनर’ अभियान शुरू किया है। इसके तहत निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण शिविर का आगाज किया गया। इसका मकसद महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण देकर उन्हें स्वरोजगार के लिए सक्षम बनाना है। शिविर का उद्घाटन डॉ. राजीव गोयल फैमिली ने किया। डॉ. राजीव गोयल ने अपने पिता की जयंती के उपलक्ष्य में संस्थान को 10 सिलाई मशीनें भेंट की, जिससे प्रशिक्षण ले रही महिलाओं को सुविधा मिल सकेगी। कार्यक्रम में उनकी धर्मपत्नी निशा गोयल एवं उनकी माता भी उपस्थित रहीं।

सशक्त नारी संस्थान की संस्थापक अध्यक्ष मित्ताली अग्रवाल ने बताया कि ‘हाथ का हुनर’ अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उनके कौशल की पहचान कराना और उसे रोजगार से जोड़ना है। इस अभियान के तहत हर माह महिलाओं को एक नया हुनर सिखाया जाएगा, जिससे वे विभिन्न क्षेत्रों में अपनी पहचान बना सकें। सिलाई प्रशिक्षण के अलावा भविष्य में ब्यूटी पार्लर, अचार निर्माण, नृत्य, कुकिंग सहित कई प्रकार के प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे।

मित्ताली अग्रवाल ने बताया कि संस्थान ने इसके लिए प्रशिक्षित ट्रेनर्स की व्यवस्था की है, जो महिलाओं को न केवल हुनर सिखाएंगे बल्कि उस हुनर में दक्ष बनाने के लिए आवश्यक बारीकियां भी समझाएंगे। प्रशिक्षण पूरी तरह निःशुल्क रहेगा ताकि अधिक से अधिक महिलाएं इसका लाभ उठा सकें।

संस्थान की ओर से यह भी आश्वासन दिया गया कि प्रशिक्षण पूरा होने के बाद महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में हर संभव सहयोग दिया जाएगा। उन्हें स्वरोजगार शुरू करने के लिए मार्गदर्शन और आवश्यक सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी।
निशा गोयल ने पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण से उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनने का अवसर मिलेगा। ग्रामीण और शहरी क्षेत्र की महिलाओं के लिए यह अभियान नई उम्मीद लेकर आया है। सशक्त नारी संस्थान की यह पहल न केवल महिलाओं के कौशल विकास को बढ़ावा देगी, बल्कि उन्हें आत्मविश्वास के साथ समाज में आगे बढ़ने के लिए भी प्रेरित करेगी।

इस मौके पर संरक्षक सरोज अग्रवाल, दीपा डालमिया, कोषाध्यक्ष सीमा गुप्ता, उपाध्यक्ष निशा मित्तल, प्रचार मंत्री रजनी अग्रवाल, रिंकल गर्ग, अंजली बंसल, प्रीति दमीजा, सुजाता सुखानी, मिली पाठक, श्वेता गोयल, दीपमाला गेरा, श्वेता बब्बर, मोनिका चावला, डिंपल धूड़िया, सुखप्रीत कौर, स्नेहा जिंदल, शिवानी स्वामी, गीता देवी, बबीता स्वामी, अनीता गर्ग, मनजीत कौर व अन्य महिला सदस्य मौजूद थी।







