भटनेर पोस्ट ब्यूरो. अहमदाबाद. जाने-माने सामाजिक कार्यकर्ता व मनोचिकित्सक आचार्य श्रीनाथ झा ने कहाकि बेटियां बेटों से कम नहीं हैं। अगर सही तरीके से परवरिश हो तो लड़कियां लड़कों से कहीं आगे निकल सकती हैं। आज प्रतियोगी परीक्षाओं में देख लीजिए, बेटियां किस तरह हर क्षेत्र में सफलता की बुलंदियां छू रही हैं। क्षत्रीय महासभा राजपूत समाज अखंड भारत के बैनर तले बालिका दिवस के उपलक्ष्य में हुए कार्यक्रम में श्रीनाथ झा ने यह बात कही। उन्होंने कहाकि शिक्षा के बिना मानव जीवन अधूरा है। फिर नारी शिक्षा का तो अलग ही महत्व है। बेहतर होगा, समाज निरक्षरता दूर होने के बाद शिक्षित समाज का सपना पूरा करे। उन्होंने शिक्षा के बुनियादी महत्व को रेखांकित करते हुए नारी शिक्षा की आवश्यकता पर जोर दिया। इस मौके पर श्रीनाथ झा ने बालिकाओं को शिक्षण सामग्रियां भेंट कर उनकी हौसलाअफजाई की। संगठन के प्रदेशमंत्री अमित सिंह राठौड़ ने आभार जताया।
Related Posts
कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची पर खरगे का बड़ा बयान
- bhatnerpost@gmail.com
- October 16, 2023
- 0
भटनेर पोस्ट पॉलिटिकल डेस्क. राजस्थान विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे टिकटों को लेकर बड़ा बयान दिया। बारां में पत्रकारों से बातचीत […]
जामिया ने दिखाई राह, 32 चयनित टॉपर्स में 12 हिंदू अभ्यर्थी
- bhatnerpost@gmail.com
- April 23, 2025
- 0
भटनेर पोस्ट ब्यूरो.संघ लोक सेवा आयोग द्वारा घोषित सिविल सेवा परीक्षा 2024 के फाइनल परिणामों में जामिया मिल्लिया इस्लामिया की रेजिडेंशियल कोचिंग अकादमी ने एक […]
आचरण में उतरेंगे श्रीराम तो सार्थक होगी रामनवमी
- bhatnerpost@gmail.com
- March 30, 2023
- 0
गोपाल झा.श्रीराम। सुनने मात्र से मन शांत हो जाता है। हृदय के भीतर प्रकाश का अहसास होने लगता है। यही श्रीराम नाम का चमत्कार है। […]