बीजेपी सदस्य बनना आसान, बस इस नंबर पर करना होगा मिस्ड कॉल

भटनेर पोस्ट डॉट कॉम.

हनुमानगढ़ भाजपा का सदस्यता अभियान गांव मुंडा में शुरू हुआ। जींद से भाजपा विधायक कृष्ण कुमार मिढ़ा ने सदस्यता अभियान की शुरुआत की। उन्होंने भाजपा की सदस्यता के लिए मोबाइल 8140 200200 पर मिस्ड कॉल करने का आग्रह किया। मिढ़ा ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और कहाकि इसी के भरोसे पार्टी चुनाव मैदान में उतरेगी और जीत का परचम लहराएगी। जिलाध्यक्ष देवेंद्र पारीक ने कहा पार्टी पूरी एकजुटता के साथ चुनाव में उतरने वाली है। उन्होंने जिले की सभी पांचों सीटों पर बीजेपी की जीत का दावा किया। विधानसभा क्षेत्र संयोजक राजकुमार हिसारिया ने कहाकि अधिकाधिक सदस्यों को जोड़ने का कार्यक्रम है।
पूर्व मंत्री रामप्रताप ने शहरी बूथों पर 200 एवं ग्रामीण बूथों पर 100 सदस्य बनाने का टार्गेट दिया। इसके बाद पार्टी नेता भुनावाली ढाणी पहुंचे और किसान पंचायत में शिरकत की। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष बलबीर बिश्नोई, जिला महामंत्री जुगल किशोर गौड़, लेखराम जोशी, विधानसभा क्षेत्र सहसंयोजक विकास गुप्ता, युवा अमित सहू, जिला मीडिया प्रभारी मुरलीधर सोनी, विस्तारक विनायक पारीक, नोरंगदेसर मंडल अध्यक्ष भरत गोदारा, दीपक खाती, पूर्व सरपंच प्रह्लाद बेनीवाल, मोहनलाल डाल, जीतराम गोदारा, जगदीश डाल, राजवीर बेनीवाल, प्रेम घोटिया, कृष्ण गोदारा, नत्थूराम बेनीवाल आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *