हनुमानगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुरेंद्र दादरी पदभार ग्रहण से पहले काशी विश्वनाथ महादेव मंदिर पहुंचे। उन्होंने देवाधिदेव महादेव भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर कार्यकाल की शुरुआत की। इसके बाद दादरी ने जंक्शन राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में पर्यावरण संरक्षण के तहत पौधारोपण किया।
जिलाध्यक्ष सुरेंद्र दादरी ने कहा कि प्रकृति में भगवान का वास होता है जिस उद्देश्य से जिलाध्यक्ष कार्यकाल की शुरुआत पौधारोपण कर एवं भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर की गई है। जंक्शन काशी विश्वनाथ महादेव मंदिर में पंडित ओम प्रकाश शास्त्री एवं आचार्य पारस शास्त्री के सानिध्य में जिलाध्यक्ष सुरेंद्र दादरी द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्र के सुख समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इसी के साथ साथ आगामी विधानसभा चुनाव में हनुमानगढ़ जिले की पांचों विधानसभा पर भारी बहुमत से कांग्रेस के विजयी होने की कामना की।
इस मौके पर राज्यमंत्री पवन गोदारा जिला अहिंसा बोर्ड के संयोजक तरुण विजय पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष मनोज सैनी अश्वनी पारीक राधेश्याम सेठी देवीलाल मामराज सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।