



भटनेर पोस्ट डॉट कॉम.
हनुमानगढ़ के पूर्व पार्षद गौरव जैन की ‘घर वापसी’ हुई है। उन्होंने कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर हुए कार्यक्रम में प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने गौरव जैन को भाजपा का पटका ओढ़ाकर सदस्यता दिलाई। इस मौके पर पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अरुण चतुर्वेेदी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ आदि मौजूद थे। दरअसल, गौरव जैन आरएसस पृष्ठभूमि के माने जाते हैं। स्थानीय नेतृत्व के साथ नाराजगी की वजह से उन्होंने कांग्रेस में शामिल होने का एलान किया था। खास बात है कि वे खुद निर्दलीय पार्षद थे। मौजूदा नगरपरिषद बोर्ड में उनकी धर्मपत्नी अंजना जैन कांग्रेस से पार्षद हैं लेकिन वे भी अब कांग्रेस-भाजपा समर्थित बोर्ड का हिस्सा हैं। गौरव जैन मधुरभाषी और मिलनसार हैं। रिश्ते बनाने में माहिर हैं और निभाने में भी। यही उनकी खासियत है। भाजपा के आला नेताओं के साथ उनके पारिवारिक संबंध हैं। भाजपा जॉइन करने के बाद गौरव जैन ‘भटनेर पोस्ट’ से कहते हैं, ‘भाजपा मेरा परिवार है। आरएसएस की विचारधारा मेरा स्वभाव है। हां, कुछ समय के लिए घर छोड़कर जाना पड़ा लेकिन आखिरकार अपने घर में ही आना पड़ता है।’
