





भटनेर पोस्ट डॉट कॉम
हनुमानगढ़ नगरपरिषद चुनाव की बिसात पूरी तरह बिछ चुकी है। बीजेपी और कांग्रेस की ओर से अभी प्रत्याशियों की पहली सूची जारी नहीं हुई है और दोनों दलों के संभावित उम्मीदवारों को बेसब्री से सूची का इंतजार है। दूसरी ओर निर्दलीय विधायक गणेशराज बंसल ने भले ही औपचारिक रूप से प्रत्याशियों की सूची जारी नहीं की हो, लेकिन उनके खेमे ने 60 में से 55 वार्डों में उम्मीदवार लगभग तय कर लिए हैं।
सूत्रों के मुताबिक, दो वार्ड माकपा के लिए छोड़े गए हैं, जबकि तीन वार्डों में अभी दमदार प्रत्याशियों की तलाश जारी है। वार्ड 35, 38 और 43 में गणेशराज समर्थित उम्मीदवारों के नाम जल्द सामने आने की संभावना है। वहीं वार्ड 14 और 36 में माकपा के साथ समझौता होने की चर्चा है। हालांकि इस संबंध में न तो गणेशराज टीम और न ही माकपा ने औपचारिक पुष्टि की है। इसके बावजूद राजनीतिक हलकों में इस समझौते को लगभग तय माना जा रहा है।

गणेशराज खेमे की ताजा सूची में कमोबेश वही नाम शामिल हैं, जिन्हें ‘भटनेर पोस्ट डॉट कॉम’ पहले ही प्रकाशित कर चुका है। इस सूची ने नगरपरिषद चुनाव के राजनीतिक समीकरणों को दिलचस्प बना दिया है।
माना जा रहा है कि गणेशराज बंसल ने शहर की राजनीति में कांग्रेस को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया है। कांग्रेस के मौजूदा 16 पार्षदों के गणेशराज खेमे से चुनाव मैदान में उतरने की चर्चा है। वहीं बीजेपी के 6 निवर्तमान पार्षद भी गणेशराज गुट के उम्मीदवार बन सकते हैं। दोनों दलों में कुछ ऐसे चेहरे भी हैं, जो पूर्व मंत्री चौधरी विनोद कुमार और पूर्व मंत्री डॉ. रामप्रताप के करीबी एवं विश्वसनीय माने जाते रहे हैं। इस बार ये चेहरे गणेशराज बंसल के खेमे से चुनाव लड़ते नजर आ सकते हैं।
यानी हनुमानगढ़ नगरपरिषद चुनाव में पहली बार मुकाबला सीधे तौर पर कांग्रेस बनाम बीजेपी तक सीमित नहीं दिख रहा। ‘गणेश छाप’ राजनीति ने दोनों प्रमुख दलों के चुनावी समीकरणों को प्रभावित किया है और अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि गणेशराज बंसल का यह प्रयोग चुनाव परिणामों में कितना असर दिखाता है।

वार्डवार संभावित उम्मीदवारों की सूची
वार्ड 1 से मनजिंद्र सिंह लेघा, 2 से मनोज बड़सीवाल, 3 से निशा बड़सीवाल, 4 से गगन मान, 5 से मुकद्दर अली जोइया, 6 से वीरकमल बलराज, 7 से सुमित रणवां, 8 से सर्वजीत कौर, 9 से मदन बाघला, 10 से नवीन बाकोलिया, 11 से सोनू बंसल, 12 से डॉ. देवीलाल वर्मा, 13 से मंजू रणवां, 14 से माकपा, 15 से नारायणराम नायक, 16 से गुरदीप बब्बी, 17 से संतोष बंसल, 18 से रेखा कुमारी, 19 से कंचन संगा, 20 से किरण सोरगर, 21 से सुभाष सैन, 22 से संजोगता गोंद, 23 से मंगत मित्तल, 24 से शेर सिंह ढिल्लों, 25 से ओमप्रकाश लधोइया, 26 से मनोज सैनी, 27 से भूपेंद्र नेहरा, 28 से शुभेंद्र शैरी, 29 से कृष्णविजय स्वामी और 30 से सुनील ढाका के नाम सामने आए हैं।
इसी तरह वार्ड 31 से अजमेर सिंह बिल्लू, 32 से डॉली नीरज सिंघल, 33 से प्रमिला सोनी, 34 से प्रमोद सोनी, 37 से प्रेम मेघवाल, 39 से रेखा दादरी, 40 से अमित मित्तल, 41 से ज्योत्सना अजय सिंगला, 42 से सपना मनोज सरावगी, 44 से मुकेश भार्गव, 45 से बहरू ठाकुर, 46 से सोनल आदित्य अग्रवाल, 47 से चरणजीत धालीवाल, 48 से मोनिका गौतम स्वामी, 49 से शरणजीत कौर, 50 से जगदीप सिंह विक्की, 51 से सुरेश धमीजा, 52 से दीपक कुमार चुघ, 53 से कृष्णा देवी पत्नी हेम सिंह, 54 से लाजवंती अमलानी, 55 से लड्डूराम, 56 से कर्मजीत कौर पत्नी गुरबख्श सिंह, 57 से राजेंद्र चौधरी, 58 से रमजान खान, 59 से निरंजन नायक और 60 से रूपेंद्र यादव के नाम संभावित उम्मीदवारों के रूप में चर्चा में हैं।







