









भटनेर पोस्ट न्यूज सर्विस.
हनुमानगढ़ जंक्शन स्थित नई खुंजा में कांग्रेस कार्यकर्ता फूले नहीं समा रहे हैं। वार्ड 03 के पार्षद प्रतिनिधि मनोज बड़सीवाल को जिला कांग्रेस कमेटी में महासचिव बनाया गया है। इससे कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह है। वार्डवासियों ने माला पहनाकर डीसीसी के नवनियुक्त महासचिव मनोज बड़सीवाल का अभिनंदन किया। कुम्हार समाज के जिलाध्यक्ष रामनिवास किरोड़ीवाल ने बताया कि हमारा गौरव है कि हमारे वार्ड पार्षद के पुत्र मनोज बड़सीवाल को जिला कांग्रेस कमेटी में प्रतिनिधित्व मिला है। मनोज बड़सीवाल की सक्रियता के कारण वार्ड के प्रत्येक व्यक्ति की समस्या को त्वरित प्रभाव से हल करवाने के लिए हमेशा सहयोग मिलता है और अब संगठन में प्रतिनिधित्व मिलने से मनोज बड़सीवाल को राजनीति में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। ज्ञात रहे मनोज बड़सीवाल पूर्व में भी संगठन में सचिव के पद पर कार्य कर चुके है। कार्यकर्ताओं ने कहाकि नई खुंजा में वरिष्ठ नेता मोहम्मद मुश्ताक के बाद मनोज बडसीवाल दूसरे नेता हैं जिन्हें संगठन में यह जिम्मेदारी मिली है। यह खुंजावासियों के लिए गर्व की बात है।
डीसीसी महासचिव नियुक्त होने पर मनोज बड़सीवाल ने वरिष्ठ नेताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा-‘कांग्रेस में आम कार्यकर्ताओं को आगे बढने का मौका दिया जाता है। मेरी प्राथमिकता कांग्रेस पार्टी की विचारधारा का जन जन तक प्रचार करना है। पार्टी को मजबूत करने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।’
वरिष्ठ कांग्रेसी बाबू लाल सिक्का ने बड़सीवाल की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए कहा कि खुन्जा की किसी भी समस्या की जानकारी देने पर तुरन्त हल करवाते हैं। रामनिवास वर्मा ने कहा कि हर वक्त जनता में रहने के कारण बड़सीवाल की लोगों में अच्छा तालमेल है। इन की नियुक्ति से पार्टी को मजबूती मिलेगी। विजय हंस पास्टर सहित कार्यकर्ताओं ने मनोज बड़सीवाल का माला पहनाकर अभिनंदन किया। इस अवसर पर कमल सिंह भाटी, द्वारका, राम कृष्ण देवर्थ, भूरा सिंह, अर्जुन यादव, के राज पेंटर, रामकुमार सेतिया, बाबूलाल सिक्का, हंसराज सोनी, गुरचरण सिंह, मनोज वर्मा, जगदीश छापोला, रामलाल वर्मा, विजय हंस पास्टर, फूलेल सिंह, गुरदीप सिंह चावला, महेंद्र पुनिया, डॉक्टर अशोक कुमार, करतार सिंह, राजेन्द्र बडसीवाल, विकास धूड़िया, सोनू सेतिया, मनीष सेतिया, शिवराज सिंह मान, गगन गिल, मयंक नायक, कर्ण नायक, गुरदीप सिंह, नितीन गर्ग, विजय वर्मा, मंगल सिंह बावरी आदि उपस्थित थे।




