


भटनेर पोस्ट डेस्क.
सर्व ब्राह्मण महासभा हनुमानगढ़ की ओर से इस बार भगवान परशुराम जयंती पर समाज के उन बुजुर्गों को सम्मानित किया जाए जिनकी आयु 75 वर्ष से अधिक है। जंक्शन स्थित सामुदायिक केन्द्र में सेवानिवृत प्रधानाचार्य सतीश कुमार गौड़ की अध्यक्षता में हुई बैठक में भगवान परशुराम जन्मोत्सव को लेकर व्यापक चर्चा हुई। सर्व ब्राह्मण महासभा हनुमानगढ़ के जिलाध्यक्ष दुर्गाप्रसाद शर्मा ने बताया कि 29 अप्रैल को हनुमानगढ़ जिला मुख्यालय स्थित परशुराम चौक पर सुबह 7.15 बजे पूजा अर्चना व दोपहर बाद सुंदरकांड तथा समाज के वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया। बैठक मे संगठन के जिलाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद शर्मा, लोक अभियोजक जिला सेशन न्यायालय एडवोकेट मनोज शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी महर्षि, एडवोकेट रामानंद बोहरा, महेन्द्र शर्मा, कविता तिवारी, पब्लिक नोटेरी ओमप्रकाश वशिष्ठ, भीमसेन पारीक तहसील अध्यक्ष पकासारना, लोकराज शर्मा, एडवोकेट हेमन्त शर्मा, मूलचंद शर्मा, एडवोकेट हिमांशु शर्मा महासचिव युवा प्रकोष्ठ बंशीलाल शर्मा, इंदू तिवारी, राजेन्द्र जोशी, इंजीनियर चिरंजी लाल जौली आदि मौजूद थे।

