



भटनेर पोस्ट डेस्क.
सशक्त नारी संस्थान अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर इतिहास रचने की तैयारी में है। जिले में अब तक का सबसे बड़ा महिला सम्मान समारोह होगा, जिसे ‘प्रतिष्ठा 2026’ नाम दिया गया है। यह भव्य समारोह 8 मार्च दोपहर 2 से 5 बजे तक ग्रैंड इन होटल में होगा। आयोजन के तहत संपूर्ण जिले से चयनित 101 महिलाओं को उनके उत्कृष्ट कार्यों और समाज में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा।

जंक्शन स्थित संस्थान कार्यालय में बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की गई। अध्यक्षता संस्थापक अध्यक्ष एडवोकेट मिताली अग्रवाल ने की। कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई तथा आयोजन को सफल बनाने के लिए सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। मंच व्यवस्था, अतिथि आमंत्रण, पंजीयन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्वागत-सत्कार एवं अन्य व्यवस्थाओं को लेकर कार्ययोजना तैयार की गई।

एडवोकेट मिताली अग्रवाल ने कहा कि महिला दिवस केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि महिलाओं की उपलब्धियों को सम्मान देने और समाज में उनकी भूमिका को सशक्त बनाने का दिन है। ‘प्रतिष्ठा 2026’ के माध्यम से जिले की उन प्रेरणादायी महिलाओं को मंच प्रदान किया जाएगा, जिन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक सेवा, उद्यमिता, कला, खेल और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य किया है। उन्होंने कहा कि संस्थान का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर, जागरूक और सशक्त बनाना है।

सदस्यों ने आयोजन को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया। संस्थान परिवार ने बताया कि कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों की विशिष्ट महिलाओं के साथ-साथ समाजसेवी, शिक्षाविद एवं गणमान्य अतिथियों को भी आमंत्रित किया जाएगा। समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी होंगी, जिससे कार्यक्रम को गरिमामय और प्रेरणादायी स्वरूप दिया जाएगा। इस मौके पर संस्थापक एवं अध्यक्ष एडवोकेट मिताली अग्रवाल, संरक्षक सरोज अग्रवाल, संरक्षक शिमला गुप्ता, सचिव प्रीति गुप्ता, कोषाध्यक्ष सीमा गुप्ता, उपाध्यक्ष निशा मित्तल, प्रचार मंत्री रजनी अग्रवाल, दीपमाला गेरा, शिवानी स्वामी, अलका शर्मा, कुलदीप कौर, सुखप्रीत कौर, बिंदु सोनी ,स्नेहा जिंदल सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।
मिताली अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम में सोनिया नारंग, डॉ. राजीव गोयल,, डॉ. नम्रता बंसल, पवन अग्रवाल, सचिन हिसारिया, लुक्स हेयर ब्यूटी सैलून, जयपुर हॉस्पीटल, भटिंडा सर्जिकल हॉस्पीटल, अग्रवाल कैटर्स एंड डेकोरेटर्स, बीएल हिसारिया ज्वैलर्स आदि विशेष सहयोग है।






