मॉडल स्टेशन पर शिव मंदिर डाल रहा बाधा!

भटनेर पोस्ट डॉट कॉम.
केंद्र सरकार कुछ रेलवे स्टेशनों को मॉडल के रूप में विकसित करना चाहती है। हनुमानगढ़ जंक्शन स्टेशन का भी चयन किया गया है। लेकिन इसमें एक समस्या शिवभक्तों को बेचैन कर रही है। बताया जा रहा है कि मॉडल स्टेशन बनाते समय करीब सौ साल पुराने शिव मंदिर को हटाया जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र पारीक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सांसद निहालचंद से मुलाकात की और इस मंदिर को हटाने की जगह इसे और अधिक भव्य बनाने का आग्रह किया।

जिलाध्यक्ष देवेन्द्र पारीक ने बताया कि लगभग 100 साल पुराना जंक्शन रेलवे स्टेशन पर भगवान भोलेनाथ का प्राचीन मन्दिर स्थापित है, उक्त मन्दिर में पूरे क्षेत्र के लोगों की धार्मिक भावनाएं जुड़ी है। इसलिए यह मन्दिर यहीं रहना चाहिए। उन्होने कहा कि भगवान भोलेनाथ की प्रतिमा अगर आदर्श स्टेशन के मॉडल के बीच आएगी तो आदर्श स्टेशन का स्वरूप और भव्य बन जाएगा और लोगों की आस्था भी जुड़ी रहेगी।
सांसद निहालचंद मेघवाल ने कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि भगवान भोलेनाथ की प्रतिमा स्टेशन पर उसी स्थान पर लगी रहेगी इसके लिए जरूरत पड़ी तो रेल मंत्री और प्रधानमंत्री से बात की जाएगी। इस मौके पर विकास गुप्ता, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुशील जोशी, नोहर देहात मंण्डल अध्यक्ष कुलदीप सहू, पूर्व देहात मंडल अध्यक्ष भागीरथ सुथार, युवा मोर्चा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष प्रकाश तंवर, युवा मोर्चा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष विकास शर्मा, पृथ्वी गोदारा, महेश वर्मा, अमन वर्मा, बृजलाल मेघवाल, मदन सोनी, विश्वास कुमार, प्रवीण कटारिया, कपिल महला सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *