नोहर के पूर्व विधायक अभिषेक मटोरिया ने कहा कि राजस्थान में आने वाला समय भाजपा का होगा।कांग्रेस ने प्रदेश की जनता को गुमराह करके सत्ता हासिल की है मगर जनता अब भाजपा को सत्ता में लाने का मन बना चुकी है। पत्रकारों से मुखातिब अभिषेक मटोरिया ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस के शासन में 5 वर्षों में प्रत्येक वर्ग पूरी तरह त्रस्त रहा है। सरकार की गलत नीतियों के चलते पेपर लीक हुए जिससे लाखों युवाओं का भविष्य खराब हो गया। इन चुनाव में विशेष कर पूरे राजस्थान का युवा राजस्थान से कांग्रेस की सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प ले चुका है। मटोरिया ने कहा कि कांग्रेस के शासन में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर रहा। पूरे 5 सालों में सरकार अपने ही अंतर्कलह में उलझी रही राजस्थान की जनता से उसे कोई सरोकार नहीं था मगर जनता अब पूरी तरीके से जवाब देने के मूड में है। मटोरिया ने कहा कि कोई भी पार्टी चुनाव लड़ने के लिए स्वतंत्र है। जजपा का हरियाणा में भाजपा से गठबंधन है। जजपा को जनता की जनमत को स्वीकार करना चाहिए। जनता की भावना की कद्र करनी चाहिए। गठबंधन के बावजूद भी यहां चुनाव लड़ने न लड़ने का निर्णय जननायक जनता पार्टी को लेना है। अभिषेक मटोरिया ने कहा कि कांग्रेस ने फूट डालो राज करो की नीति के आधार पर क्षेत्र में राजनीति की हे । इसी का परिणाम है कि कस्बे मे सत्तारूढ़ पार्टी का लगातार विरोध हो रहा है। मटोरिया ने कहा कि नोहर को जिला बनाने व सिंचाई से वंचित गांवों को सिंचाई से जोड़ने का मुद्दा इन चुनाव में प्रमुख रहेगा। सभी मापदंड पूरे करने के बाद भी नोहर को जिला नहीं बनाना क्षेत्र की जनता के हितों पर कुठारागत है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन में आनन-फानन शिलान्यास की होड सी मची रही मगर धरातल पर कार्य शुरू नहीं हुए।
Related Posts
मुख्य भूमिका में आना चाहते हैं सियासतदानों के “सिपहसालार”
- bhatnerpost@gmail.com
- September 13, 2023
- 0
भटनेर पोस्ट डॉट कॉम. राजस्थान की राजनीति करवट लेती नजर आ रही है। राजनीति के पैमाने बदल रहे हैं। पैटर्न में बदलाव नजर आ रहा […]
नवंबर में नहीं होंगे नगरपरिषद चुनाव, नगरीय विकास मंत्री खर्रा ने किया एलान
- bhatnerpost@gmail.com
- September 12, 2024
- 0
भटनेर पोस्ट न्यूज सर्विस.हनुमानगढ़ सहित 16 नगरपरिषद और 28 नगरपालिकाओं में इस वर्ष चुनाव नहीं होंगे। यानी नवंबर में होने वाले चुनावों पर सरकार ने […]
बीजेपी जिलाध्यक्ष पारीक को लेकर यूथ ने कही ये बात
- bhatnerpost@gmail.com
- July 23, 2023
- 0
भटनेर पोस्ट डॉट कॉम.हनुमानगढ़ में पूर्व पार्षद देवेंद्र पारीक के भाजपा जिलाध्यक्ष बनने से कार्यकर्ताओं में खुशी है। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के कार्यकर्ताओं ने पारीक […]