भटनेर पोस्ट डॉट कॉम.
समिति उपाध्यक्ष ऋषभ जैन ने कहा कि अणुव्रत से ही अनुशासन का विकास होता है। सुखी जीवन जीने का सबसे बड़ा सूत्र है संयम, हमें अपने जीवन में अपनाना चाहिए। सुरेंद्र कोठारी जयपाल जैन, आनंद जैन व विजय सिंह चौहान ने अपने विचार रखे। उन्नति दफ्तरी ने कविता के माध्यम से अनुशासन का महत्व बच्चों को बताया।
पुलकित स्कूल के. प्राचार्य राजेश मिड्ढा ने सभी बच्चों को अणुव्रत अपनाने का प्रेरणा दी। वाइस प्रिंसिपल मनीष अरोड़ा ने बताया कि अणुव्रत के नियमों को जीवन में पालने से जीवन खुशहाल हो जाएगा। समिति की ओर से मधु दफ्तरी, मधु बैद, शकुंतला बांठिया, उन्नति दफ्तरी, सुभाष बाठिया, पंकज दफ्तरी, कमल बठिया, घेवर बठिया, शांतिलाल बैद आदि मौजूद थे। करीब 200 बच्चों ने अणुव्रत संकल्प पत्र को भर के अणुव्रत को जीवन में अपने का संकल्प लिया।