
भटनेर पोस्ट डॉट कॉम.
सर्व ब्राह्मण महासभा हनुमानगढ़ के तत्वावधान में भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर कई कार्यक्रम हो रहे हैं। महासभा के जिलाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम का आगाज जंक्शन में कलेक्ट्रेट के पास स्थित भगवान परशुराम चौक पर सामूहिक पूजा अर्चना के साथ हुआ। इसमें जिले भर से ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। दुर्गाप्रसाद शर्मा ने कहाकि भगवान परशुराम ने अन्याय के खिलाफ अभियान छेड़ा और उसे अंजाम तक पहुंचाया। आज के दिन हमें भी यही सीख लेनी चाहिए। शाम 5 बजे जंक्शन बस स्टैंड के नजदीक स्थित दुर्गा मंदिर धर्मशाला में सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। जिलाध्यक्ष दुर्गाप्रसाद शर्मा ने बताया कि सम्मान समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में 85 प्रतिशत से अधिक प्राप्तांक अर्जित करने वाले छात्र-छात्राओं, अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले, भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयनित राहुल शर्मा संगरिया व हेमन्त पारीक बीरान भादरा सहित अन्य नवनियुक्त कार्मिकों को भी सम्मानित किया जाएगा। भगवान परशुराम जन्मोत्सव को लेकर समाज में जबरदस्त उत्साह व आस्था का माहौल है। कार्यक्रम उपरान्त सहभोज की व्यवस्था भी की गई है। बाहर से आने वालों के लिए रात्रि को ठहरने की व्यवस्था की गई है।




