


भटनेर पोस्ट फैमिली डेस्क.
हनुमानगढ़ में कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे पूर्व विधायक चौधरी आत्माराम के प्रपौत्र, पूर्व मंत्री चौधरी विनोद कुमार के पौत्र व प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य भूपिंद्र कड़वा के इकलौते पुत्र यशवंत 18 जनवरी यानी शनिवार को हनुमानगढ़ टाउन के कुलदीप सहारण की पुत्री मानसी के संग परिणय सूत्र में बंध गए। जिला मुख्यालय स्थित राजवी पैलेस में आयोजित गरिमामय समारोह में यशवंत और मानसी ने अग्नि को साक्षी मान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सात फेरे लिए। यशवंत अपने पिता भूपिंद्र कड़वा और पितामह चौधरी विनोद कुमार की भांति हंसमुख और विनम्रता की प्रतिमूर्ति माने जाते हैं। विवाह समारोह में पारिवारिक सदस्य ही शामिल हुए जबकि एक दिन पहले यानी 17 जनवरी को गुरनूर पैलेस में भव्य प्रीति भोज का आयोजन किया गया था जिसमें हजारों की संख्या में शुभचिंतकों ने भाग लिया और चौधरी विनोद कुमार परिवार को बधाईयां दीं। ‘भटनेर पोस्ट मीडिया ग्रुुप’ चौधरी विनोद कुमार परिवार के लिए बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित करता है।



