बेबी हैप्पी कॉलेज के स्टूडेंट्स विज्ञान संकाय में भी अव्वल, ये बोले एडीएम उम्मेदीलाल मीणा

image description

भटनेर पोस्ट सिटी डेस्क.
हनुमानगढ़ जिला मुख्यालय स्थित बेबी हैप्पी मॉडर्न पीजी कॉलेज के एमएससी (भौतिकी, रसायन, वनस्पति विज्ञान, प्राणीशास्त्र, गणित और कंप्यूटर साइंस) के विद्यार्थियों ने महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय की वरीयता सूची में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त किए हैं। अतिरिक्त जिला कलेक्टर उम्मेदी लाल मीणा, कॉलेज के निदेशक तरुण विजय, चेयरमैन आशीष विजय, वाइस चेयरमैन रौनक विजय, प्रशासक परमानंद सैनी, प्राचार्य डॉ. विशाल पारीक, उप प्राचार्य मनोज शर्मा, और बीएड कॉलेज की प्राचार्य संतोष चौधरी ने प्रतिभावान विद्यार्थियों का माला पहनकर एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया।


मुख्य अतिथि अतिरिक्त जिला कलेक्टर उम्मेदीलाल मीणा ने कहा-बेबी हैप्पी मॉडर्न पीजी कॉलेज के विद्यार्थियों ने महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय की वरीयता सूची में स्थान प्राप्त कर यह साबित कर दिया कि मेहनत और लगन से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। यह सफलता न केवल विद्यार्थियों की है, बल्कि उनके शिक्षकों और अभिभावकों की मेहनत का भी परिणाम है। ऐसे प्रयास विद्यार्थियों को जीवन में और ऊंचाइयों तक पहुंचने के लिए प्रेरित करते हैं।’
कॉलेज के निदेशक तरुण विजय ने कहा-‘यह उपलब्धि हमारे कॉलेज की उत्कृष्ट शिक्षा प्रणाली का परिणाम है। छात्रों ने अपनी मेहनत और लगन से यह साबित किया है कि बेबी हैप्पी मॉडर्न पीजी कॉलेज शिक्षा के क्षेत्र में एक नई ऊंचाई पर है।’
चेयरमैन आशीष विजय ने छात्रों को बधाई देते हुए कहा-‘हमारा कॉलेज छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। यह सफलता इसी उद्देश्य की पूर्ति का प्रमाण है।ष् वाइस चेयरमैन रोनक विजय ने कहा, ष्यह दिन न केवल कॉलेज बल्कि पूरे जिले के लिए गर्व का दिन है।’
प्राचार्य डॉ. विशाल पारीक ने विद्यार्थियों की मेहनत की सराहना करते हुए कहा-‘हमारे छात्र हमारी शिक्षा प्रणाली का प्रतिबिंब हैं। उनकी सफलता यह प्रमाणित करती है कि हमारा कॉलेज गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए समर्पित है।;
उप प्राचार्य मनोज शर्मा और बीएड कॉलेज की प्राचार्य संतोष चौधरी ने भी छात्रों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि मेहनत और समर्पण ही सफलता की कुंजी है।
इस मौके पर उन छात्रों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने वरीयता सूची में अपना स्थान बनाया है। छात्रों को प्रमाण पत्र और सम्मान चिन्ह प्रदान किए गए। अभिभावकों और शिक्षकों ने भी छात्रों की इस सफलता पर गर्व जताया। विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों और कॉलेज के सकारात्मक माहौल को दिया। उन्होंने कहा कि कॉलेज द्वारा प्रदान की गई शिक्षा, मार्गदर्शन और सुविधाएं उनकी सफलता का मुख्य आधार बनीं।
प्रशासक परमानंद सैनी ने कहा कि बेबी हैप्पी मॉडर्न पीजी कॉलेज शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना चुका है। यहां न केवल छात्रों को विषयगत ज्ञान प्रदान किया जाता है, बल्कि उनके व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता और नैतिक मूल्यों पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है।
कॉलेज के निदेशक तरुण विजय ने बताया कि भविष्य में कॉलेज शिक्षा के स्तर को और ऊंचा उठाने के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं और नई तकनीकों को अपनाने की योजना बना रहा है।
वाईस चेयरमैन रौनक विजय ने बताया कि एमएससी बॉटनी में प्रवीण कौर, इंदु शर्मा, सुषमा सुथार, रेखा रानी, प्रियंका, केमिस्ट्री में आशिमा, महक, राजवीर, नुर्शद, फिजिक्स में निनू सेतिया, दिव्या शर्मा,मनोज कुमार, लविश, जूलॉजी में महक प्रीत कौर, प्रियंका, नीलम, करीना, वर्षा कंबोज, आंचल, मैथ में निशु, नीतू, मोहम्मद आरिफ, कमल किशोर सुमरानी, कम्प्यूटर साइंस में समीक्षा, उपकार साई, याशिका, रुक्मण जोत ने विश्वविद्यालय की वरीयता सूची में स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय को गौरान्वित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *