नोहर के पूर्व विधायक अभिषेक मटोरिया ने कहा कि राजस्थान में आने वाला समय भाजपा का होगा।कांग्रेस ने प्रदेश की जनता को गुमराह करके सत्ता हासिल की है मगर जनता अब भाजपा को सत्ता में लाने का मन बना चुकी है। पत्रकारों से मुखातिब अभिषेक मटोरिया ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस के शासन में 5 वर्षों में प्रत्येक वर्ग पूरी तरह त्रस्त रहा है। सरकार की गलत नीतियों के चलते पेपर लीक हुए जिससे लाखों युवाओं का भविष्य खराब हो गया। इन चुनाव में विशेष कर पूरे राजस्थान का युवा राजस्थान से कांग्रेस की सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प ले चुका है। मटोरिया ने कहा कि कांग्रेस के शासन में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर रहा। पूरे 5 सालों में सरकार अपने ही अंतर्कलह में उलझी रही राजस्थान की जनता से उसे कोई सरोकार नहीं था मगर जनता अब पूरी तरीके से जवाब देने के मूड में है। मटोरिया ने कहा कि कोई भी पार्टी चुनाव लड़ने के लिए स्वतंत्र है। जजपा का हरियाणा में भाजपा से गठबंधन है। जजपा को जनता की जनमत को स्वीकार करना चाहिए। जनता की भावना की कद्र करनी चाहिए। गठबंधन के बावजूद भी यहां चुनाव लड़ने न लड़ने का निर्णय जननायक जनता पार्टी को लेना है। अभिषेक मटोरिया ने कहा कि कांग्रेस ने फूट डालो राज करो की नीति के आधार पर क्षेत्र में राजनीति की हे । इसी का परिणाम है कि कस्बे मे सत्तारूढ़ पार्टी का लगातार विरोध हो रहा है। मटोरिया ने कहा कि नोहर को जिला बनाने व सिंचाई से वंचित गांवों को सिंचाई से जोड़ने का मुद्दा इन चुनाव में प्रमुख रहेगा। सभी मापदंड पूरे करने के बाद भी नोहर को जिला नहीं बनाना क्षेत्र की जनता के हितों पर कुठारागत है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन में आनन-फानन शिलान्यास की होड सी मची रही मगर धरातल पर कार्य शुरू नहीं हुए।
Related Posts
आलाकमान से मिले गहलोत और होने लगे फैसले
- bhatnerpost@gmail.com
- April 22, 2023
- 0
भटनेर पोस्ट न्यूज. जयपुर.एक तरफ विधानसभा चुनाव की तैयारी तो दूसरी तरफ मंत्रियों और विधायकों की परस्पर लफ्फाजी। ऐसे में कांग्रेस आलाकमान ने बड़ा फैसला […]
बीजेपी देगी बुजुर्गों को टिकट! इन नेताओं के आएंगे अच्छे दिन!
- bhatnerpost@gmail.com
- August 27, 2023
- 0
भटनेर पोस्ट डॉट कॉम. साल 1993 यानी तकरीबन तीन दशक बाद पहली बार राजस्थान विधानसभा चुनाव में सरकार के रिपीट होने को लेकर विपक्ष भी […]
केजरीवाल का रामलीला मैदान कनेक्शन!
- bhatnerpost@gmail.com
- June 17, 2023
- 0
भटनेर पोस्ट पॉलिटिकल डेस्क. दिल्ली के मुख्यमंत्री बनकर भारतीय राजनीति में वजूद स्थापित करने वाले अरविंद केजरीवाल और रामलीला मैदान का रिश्ता बेहद खास रहा […]