




भटनेर पोस्ट डॉट कॉम
अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन जिला हनुमानगढ़ की बैठक हनुमानगढ़ जंक्शन में आयोजित की गई। बैठक में बड़ी संख्या में अग्र बंधुओं ने भाग लिया। बैठक का शुभारंभ महाराजा अग्रसेन एवं कुलदेवी महालक्ष्मी के चित्रों पर माल्यार्पण और तिलक कर किया गया। जिला अध्यक्ष अमित गोयल एवं महिला जिला अध्यक्ष सुनीता अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में संगठन के विस्तार, कार्यकारिणी के गठन और समाजसेवा से जुड़े कार्यों पर चर्चा की गई। जिला कोषाध्यक्ष प्रदीप मित्तल ने कार्यकारिणी के विस्तार तथा युवा जिला कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। इसके बाद सर्वसम्मति से नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई।
संगठन की जिला कार्यकारिणी में सुभाष गर्ग को जिला उपाध्यक्ष, पवन सरावगी को जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सतीश जैन को जिला सह कोषाध्यक्ष, सुरेश गर्ग को जिला विधि मंत्री, दीपक बंसल को जिला प्रचार सचिव, कमल सिंगला को जिला संगठन मंत्री, प्यारेलाल बंसल को जिला सहसचिव तथा प्रदीप गर्ग को जिला वरिष्ठ सलाहकार का दायित्व सौंपा गया।
इसी क्रम में युवा इकाई का गठन करते हुए योगेश बलाडिया को युवा जिला अध्यक्ष, रजत गोयल को जिला युवा महामंत्री, साहिल जिंदल को युवा जिला उपाध्यक्ष, अनुज जिंदल को युवा जिला सहसचिव तथा आकाश गर्ग को युवा जिला प्रचार सचिव नियुक्त किया गया।
जिला अध्यक्ष अमित गोयल ने बैठक में पहुंचे सभी अग्र बंधुओं का स्वागत करते हुए कहा कि संगठन के विस्तार से समाज को नई ताकत मिलेगी। सभी मिलकर समाजसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाएंगे और जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए प्रयास करेंगे।
जिला कोषाध्यक्ष प्रदीप मित्तल ने कहा कि संगठन के विस्तार से नई ऊर्जा का संचार हुआ है। महाराजा अग्रसेन के सिद्धांतों का अनुसरण करते हुए जरूरतमंद अग्रवाल परिवारों की हरसंभव मदद करने का प्रयास किया जाएगा।
नवनियुक्त युवा जिला अध्यक्ष योगेश बलाडिया ने कहा कि युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में संगठन से जोड़कर जनसेवा के कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। युवाओं की सक्रिय भागीदारी से संगठन को और मजबूत बनाया जाएगा।
बैठक में अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के जिला अध्यक्ष अमित गोयल, जिला महामंत्री दीपक जिंदल, जिला कोषाध्यक्ष प्रदीप मित्तल, महिला जिला अध्यक्ष सुनीता अग्रवाल, सुरेश गर्ग, प्रदीप गर्ग, योगेश बलाडिया, रजत गोयल, साहिल जिंदल, अनुज जिंदल, विशाल गर्ग, काकू अग्रवाल एवं कोमल कुमार अग्रवाल सहित अनेक अग्र बंधु उपस्थित रहे।






