




भटनेर पोस्ट डॉट कॉम
राजस्थान निकाय चुनाव 2026 के मद्देनजर कांग्रेस ने हनुमानगढ़ नगर परिषद चुनाव में पार्टी सिंबल के लिए दावेदारी पेश करने वाले नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात का कार्यक्रम जारी किया है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हनुमानगढ़ शहर द्वारा जारी सूचना के अनुसार पूर्व राज्य मंत्री एवं विधानसभा चुनाव प्रत्याशी चौधरी विनोद कुमार के निर्देशानुसार पीसीसी सदस्य भूपेंद्र चौधरी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संभावित उम्मीदवारों से मुलाकात करेंगे।
कार्यक्रम के तहत 23 अगस्त यानी रविवार को वार्ड संख्या 1, 2, 3, 4 और 5 के दावेदारों से सुबह 10 बजे से 11 बजे तक मुलाकात की जाएगी। इसके बाद वार्ड 6, 7, 8, 9 और 10 के लिए दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक, वार्ड 11, 12, 13, 14 और 15 के लिए दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक बैठक होगी।
इसी दिन वार्ड 16, 17, 18, 47 और 48 के दावेदारों से शाम 4 बजे से 5 बजे तक, वार्ड 49, 50, 51, 52 और 53 के दावेदारों से शाम 5 बजे से 6 बजे तक तथा वार्ड 54, 55, 56, 57, 58, 59 और 60 के दावेदारों से शाम 6 बजे से 7 बजे तक मुलाकात का समय निर्धारित किया गया है।

24 अगस्त यानी सोमवार को वार्ड 19, 20, 21, 22, 23 और 24 के दावेदारों से सुबह 10 बजे से 11 बजे तक मुलाकात होगी। इसके बाद वार्ड 25, 26, 27, 28, 29 और 30 के लिए दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक तथा वार्ड 31, 32, 33, 34, 35 और 36 के लिए दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक समय तय किया गया है।
उसी दिन वार्ड 37, 38, 39, 40 और 41 के दावेदारों से शाम 4 बजे से 5 बजे तक तथा वार्ड 42, 43, 44, 45 और 46 के दावेदारों से शाम 5 बजे से 6 बजे तक मुलाकात की जाएगी। सभी मुलाकातें पूर्व विधायक निवास, चक जवाला सिंह रोड, हनुमानगढ़ जंक्शन में आयोजित होंगी।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हनुमानगढ़ शहर के अध्यक्ष जिनेंद्र जैन (बेबी जैन) की ओर से जारी सूचना में दावेदारों से पीसीसी द्वारा जारी ऑनलाइन फॉर्म की हार्ड कॉपी साथ लाने का आग्रह किया गया है। साथ ही अपने वार्ड के अधिक से अधिक प्रबुद्धजनों, वार्ड अध्यक्षों, कांग्रेस नेताओं तथा विधानसभा चुनाव 2023 एवं लोकसभा चुनाव 2024 में रहे बूथ एजेंटों को भी साथ लाने का अनुरोध किया गया है।







