




भटनेर पोस्ट डेस्क
हनुमानगढ़ जंक्शन में अग्रवाल समाज समिति की ओर से महाराजा अग्रसेन भवन में आयोजित फागुन मिलन महोत्सव ने रंग, भक्ति और सांस्कृतिक परंपराओं का ऐसा समां बांधा, जिसमें हर आयु वर्ग उत्सव के रंग में रंगा नजर आया। आकर्षक सजावट, सांस्कृतिक झांकियों, रासलीला, फूलों की होली और डांडिया की थाप के बीच समाज की एकता और भाईचारे का संदेश पूरे प्रभाव के साथ उभरा। मुख्य अतिथि विधायक गणेश राज बंसल सहित विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा बढ़ाई, वहीं भजनों और नृत्य प्रस्तुतियों ने माहौल को पूरी तरह फागुनी उल्लास से भर दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला-पुरुषों, युवाओं और बच्चों ने भाग लेकर फागुन के रंगों का आनंद उठाया। कार्यक्रम स्थल को आकर्षक सजावट और रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया, जिससे वातावरण पूरी तरह उत्सवमय बन गया।

कार्यक्रम की शुरुआत महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का दौर प्रारंभ हुआ, जिसमें विशेष झांकियों ने सभी का मन मोह लिया। झांकियों में वृंदावन की रासलीला, फूलों की होली और पारंपरिक फाग गीतों की मनोहारी प्रस्तुति दी गई। महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में समूह नृत्य प्रस्तुत कर समां बांध दिया। डांडिया की ताल पर सभी ने नृत्य किया और एक-दूसरे को गुलाल लगाकर फागुन की शुभकामनाएं दीं।

विधायक गणेश राज बंसल ने समाज की एकता और सांस्कृतिक परंपराओं को सहेजने के लिए समिति की सराहना की। विशिष्ट अतिथि पीलीबंगा एसडीएम उमा मित्तल, बीएसएनएल के एजीएम अश्वनी गर्ग, समाजसेवी एडवोकेट राजकुमार बंसल एवं डॉ. पीसी बंसल ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए आयोजन की प्रशंसा की।

भजन गायक दीपक गर्ग ने मधुर भजनों से भक्तिमय वातावरण बना दिया। डांडिया स्पेशलिस्ट दीपाली यादव और ईशु जुनेजा ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम के दौरान आकर्षक उपहारों का वितरण भी किया गया, जिससे प्रतिभागियों का उत्साह और बढ़ गया।

समिति अध्यक्ष इंजी.सुभाष बंसल ने कहा कि फागुन मिलन महोत्सव समाज में आपसी भाईचारे, प्रेम और एकता को सुदृढ़ करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी पदाधिकारियों एवं समाजजनों का आभार व्यक्त किया।

आयोजन को सफल बनाने में वरिष्ठ उपाध्यक्ष आर.के. गर्ग, उपाध्यक्ष अनिल बंसल, सचिव तरसेम जिंदल, उपसचिव महावीर बंसल, प्रचार मंत्री मुकेश मित्तल, कोषाध्यक्ष आशीष गोयल, विधि मंत्री दिनेश गुप्ता, संगठन मंत्री सुरेश मित्तल, मनोनीत सदस्य सुभाष मित्तल व सुदेश गोयल सहित सभी सदस्यों का विशेष सहयोग रहा। विभिन्न व्यवस्थाओं जैसे सजावट, स्वागत, मंच संचालन, प्रसाद वितरण एवं अनुशासन व्यवस्था को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित किया गया। कार्यक्रम का संचालन मुकेश मित्तल ने किया।

इस मौके पर इन्द्र हिसारिया, राजकुमार हिसारिया, सुरेन्द्र दादरी, व्यापार मण्डल शिक्षा समिति अध्यक्ष बालकृष्ण गोल्याण, पूर्व पार्षद देवेंद्र अग्रवाल, अग्रोहा विकास समिति हनुमानगढ़ के सुरेश गुप्ता, पुरुषोत्तम दादरी, कद्दू राम पटवारी, मुकेश सिंगला, पुरुषोत्तम बंसल, सूरजभान मित्तल, राजकुमार अग्रवाल, शंकर गुप्ता, सागर लड्डा, धर्मपाल, अमृतलाल गर्ग, राजकुमार सिंगल, अग्रवाल समाज समिति के संरक्षक गौरचंद अग्रवाल, मथुरादास बंसल, अशोक गर्ग, अमृतलाल सिंगला, बाबूराम चमड़िया, अग्रवाल समाज समिति के पूर्व सचिव अमरनाथ सिंगला, देवेंद्र बंसल, अमृतलाल गोयल, हेमंत गोयल, सरस डेयरी से पवन गोयल, सुरेंद्र बलाडिया, व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष गोपाल जिंदल, एसएन गुप्ता, पीरखाना के अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, महेंद्र पाल गर्ग, एकता मंच के संरक्षक विजय बलाढिया, एडवोकेट ओम प्रकाश अग्रवाल, विजय बंसल, संत कुमार गर्ग, विक्रम बंसल, रविंद्र डालमिया सहित शहर के हजारों की संख्या में वरिष्ठ जन व बच्चे उपस्थित थे।




