





भटनेर पोस्ट साहित्य डेस्क.
अखिल भारतीय साहित्य परिषद की भादरा इकाई ने धर्म संघ महाविद्यालय भादरा में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया। बैठक की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. विदिश दत्त शर्मा ने की। जोधपुर प्रांत के प्रांत उपाध्यक्ष करण सिंह बेनीवाल ने बताया कि परिषद के संरक्षक पद पर वरिष्ठ साहित्यकार पवन शर्मा, दीनदयाल शर्मा, रतन गोल्याण और कालुराम गोस्वामी को नियुक्त किया गया है।

अध्यक्ष का दायित्व डॉ. विदिश दत्त शर्मा को सौंपा गया। सचिव पद पर वरिष्ठ साहित्यकार वीरेंद्र नाहटा और सहसचिव के रूप में राहुल शर्मा को जिम्मेदारी दी गई। उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी विजय सिंह सांखला और नीलम शर्मा को मिली। कोषाध्यक्ष सुभाष चंद्र जास्ट बने। साहित्य मंत्री का कार्यभार रमेश शर्मा और विजय चौबे ने संभाला।

सदस्य के रूप में महेश शर्मा, शिव भगवान, श्रवण कुमार, पवन प्रकाश शर्मा, सुदर्शन आर्य, सुल्तान मेहरड़ा, रमेश कुमार, कुलदीप मिल, सतीश शर्मा, राकेश कुमार राकेश और हीरालाल को शामिल किया गया। मीडिया प्रमुख का दायित्व गुलशन सोनी को सौंपा गया। नगर बौद्धिक प्रमुख सुरेंद्र अग्रवाल ने संघ शताब्दी वर्ष पर प्रकाश डालते हुए विभिन्न कार्यक्रमों की योजनाओं की जानकारी दी। अंत में रामनिवास बंसल ने सभी का आभार व्यक्त किया और बैठक का समापन कल्याण मंत्र के साथ हुआ।







