





भटनेर पोस्ट डेस्क.
भाजपा नगरमंडल हनुमानगढ़ जंक्शन में संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मंडल अध्यक्ष प्रकाश तंवर ने मंडल कार्यकारिणी का विस्तार किया है। मंडल अध्यक्ष प्रकाश तंवर के मुताबिक, कार्यकारिणी विस्तार में युवा, अनुभवी और सक्रिय कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी गई है, ताकि पार्टी की जड़ों को और अधिक मजबूत किया जा सके और बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय बनाया जा सके।
कार्यकारिणी में राजन अरोड़ा और प्रवीण सिंह परमार को मंडल महामंत्री नियुक्त किया गया है। उपाध्यक्ष पद पर केशवपाल, डॉ. आदित्य चावला, जितेन्द्र तेजवानी, नरेश पुरोहित, प्रशांत सोनी और दयावंती वर्मा को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा अशोक शर्मा, नितिन तिवाड़ी, अर्जुन विमल, विशांबर प्रजापत, जगसीर सिंह काला और सीता स्वामी को मंडल मंत्री बनाया गया है। वहीं राकेश गोयल को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
मंडल अध्यक्ष प्रकाश तंवर कहते हैं, ‘यह कार्यकारिणी संगठन के प्रत्येक कार्य को निष्ठा और समर्पण भाव से पूर्ण करेगी और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेगी।’ उन्होंने सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि सभी सदस्य टीम भावना के साथ कार्य करते हुए पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगे।
जिलाध्यक्ष प्रमोद डेलू ने कहा कि यह टीम आगामी चुनावों और संगठनात्मक गतिविधियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि नव नियुक्त पदाधिकारी न केवल पार्टी के संगठन को मजबूत बनाएंगे, बल्कि जनता के मुद्दों को भी प्राथमिकता से उठाएंगे।




