नोहर में ये रहेगा राहुल का कार्यक्रम

मुकेश पारीक. भटनेर पोस्ट डॉट कॉम. 

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 16 नवम्बर को नोहर आएंगे। इस मौके पर पार्टी के राजस्थान प्रभारी सुखजिंद्र सिंह रंधावा, प्रदेशाध्यक्ष गोविन्दसिंह डोटासरा, सह प्रभारी काजी निजामुद्दीन सहित पार्टी के अनेक नेता मौजूद रहेंगे। सभी नेता यहां रिको के खेल मैदान में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करेंगे। जनसभा को लेकर कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हुए हैं। 15 नवंबर को को तैयारियों को अन्तिम रूप दिया गया। 

नोहर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी अमित चाचाण ने बताया कि सभी नेताओं का नोहर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं द्वारा ऐतिहासिक स्वागत किया जाएगा। रिको के खेल मैदान में 16 नवम्बर को 12 बजे जनसभा होगी। जनसभा के लिए रिको के खेल मैदान में पंडाल लगाया गया हैं। अमित चाचाण, पार्टी के जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र दादरी, पंचायत समिति प्रधान सोहन ढ़िल सहित पार्टी के अनेक नेताओं ने बुधवार को कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर सम्पूर्ण तैयारियों को अन्तिम रूप दिया।

विधायक अमित चाचाण ने कहा कि पहली बार गांधी परिवार का कोई नेता नोहर की पावन धरा पर आ रहा हैं। जिसकों लेकर कार्यकर्ताओं के साथ आमजन में भी भारी उत्साह हैं। उधर पार्टी कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग टीमे बनाकर कस्बे में जनसभा को लेकर निमंत्रण दिया। इसके अलावा प्रशासनिक स्तर पर भी राहुल गांधी व मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर तैयारियां को अन्तिम रूप दिया गया। यहां एनडीबी कॉलेज परिसर में दो अस्थायी हैलीपेड बनाए गए हैं। जिला पुलिस अधीक्षक भी बुधवार को नोहर पहुंचे। उन्होंने यहां पुलिस थाना में पुलिस अधिकारियों के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में विभिन्न विषयों पर चर्चा कि गई। बैठक में राहुल गांधी की सुरक्षा से जुड़े अधिकारी व पार्टी जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र दादरी आदि उपस्थित थे। पीसीसी सदस्य राजेन्द्र चाचाण ने भी क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर जनसभा में पहुंचने का न्यौता दिया। कांग्रेस प्रत्याशी अमित चाचाण ने बताया कि जनसभा ऐतिहासिक होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *