गुड डे डिफेंस स्कूल के विद्यार्थियों ने बनाई मानवश्रृंखला, जानिए…क्यों ?

भटनेर पोस्ट डॉॅट कॉम.
हनुमानगढ़ में 7 एस.टी.जी. स्थित गुड डे डिफेंस स्कूल के विद्यार्थियों ने भारत के उपग्रह चंद्रयान-3 के चांद के दक्षिणी ध्रुव की सतह पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग की ऐतिहासिक उपलब्धि पर चंद्रयान-3 की मानव श्रृंखला बनाकर इसरो के वैज्ञानिकों एवं समस्त देशवासियों को बधाई दी। शारीरिक शिक्षक ने विद्यार्थियों को मिठाई व फल वितरित किए। गुरु गोविंद सिंह चेरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन बाबूलाल जुनेजा ने कहा की चंद्रयान-3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग करवाकर भारत ने अंतरिक्ष जगत में इतिहास रच दिया। यह हर भारतीय के लिए गर्व की बात हैं। गुड़ के डिफेंस स्कूल के प्राचार्य पंकज उप्पल ने कहाकि गत वर्ष चंद्रयान-2 का परीक्षण असफल होने के कारण हमें निराशा के रूप में जो शिक्षा प्राप्त हुई उसी का सकारात्मक परिणाम है चंद्रयान-3 की सफलता। हमारे देश ने यह साबित कर दिया हैं कि हार से सबक लेकर जीत कैसे हासिल की जाती हैं। इस अवसर पर गुरू गोविंद सिंह चौरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन बाबूलाल जुनेजा, गुड डे स्कूल के निदेशक दिनेश जुनेजा, गुड से स्कूल के प्रशासक अनुराग छाबड़ा, प्राचार्य पंकज उप्पल आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *