भटनेर पोस्ट डॉट कॉम.
हनुमानगढ़ जंक्शन के पास स्थित रयान कॉलेज में राष्ट्रीय खेल दिवस पर खेलों के महत्व को ध्यान में रखते हुए विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। जिसमें हॉकी कोच हरवीर सिंह सरां हनुमानगढ़, सॉफ्टबॉल कोच मांगीलाल शर्मा मक्कासर तथा हैंडबॉल कोच सलामत अली गोलूवाला को सम्मानित किया गया। खेल प्रतियोगिताओं में छात्रों के मध्य क्रिकेट का फ्रेंडली मैच तथा छात्राओं में शतरंज व कैरम-बोर्ड प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। छात्राओं की शतरंज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर जय चौधरी बी.ए. प्रथम वर्ष रही साथ ही कैरम बोर्ड प्रतियोगिता में गुरलीन बी.सी.ए. प्रथम वर्ष ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
कॉलेज प्राचार्य डॉ. संतोष राजपुरोहित ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर हर साल देश में 29 अगस्त को मनाए जाने वाले राष्ट्रीय खेल दिवस तथा पानीपत के छोटे से गांव से शुरू हुई नीरज चोपड़ा की कहानी का जिक्र करते हुए कहा कि यदि किसी भी कार्य के लिए दृढ़ निश्चय के साथ निरंतर प्रयास किया जाए तो मनुष्य अपने जीवन में अनंत बुलंदियों को छू सकता है। इस मौके पर अनिल शर्मा, जगदीश राय, केवल कृष्ण, सुभाष चंद्र, हेमपुष्प, ओम राजपुरोहित, जसवंत सिंह, सतपाल सियाग, बलजिंन्द्र कौर, सुखवीर कौर, गगनदीप, आरती शर्मा तथा स्नेहा महायच आदि मौजूद थे।