भटनेर पोस्ट चुनाव डेस्क.
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधराराजे सोमवार यानी 6 नवंबर को सुबह हनुमानगढ़ आएंगी। वे भाजपा प्रत्याशी अमित सहू के समर्थन में टाउन में होने वाली ‘जन आशीर्वाद रैली’ को संबोधित करेंगी। भाजपा प्रत्याशी अमित सहू ने ‘भटनेर पोस्ट डॉट कॉम’ से कहाकि पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधराराजे हेलीकॉप्टर से हनुमानगढ़ पहुंचेंगी। वे सुबह सवा नौ बजे टाउन स्थित धान मंडी में बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने ‘आशीर्वाद रैली’ को संबोधित करेंगी। इसके बाद नामांकन दाखिल किया जाएगा।
भाजपा के पूर्व मीडिया प्रभारी ओम सोनी के मुताबिक, ‘जन आशीर्वाद रैली’ को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ता भरसक प्रयास कर रहे हैं। रैली को संबोधित करने के बाद पूर्व सीएम वसुंधराराजे नोहर के लिए रवाना होंगी। उधर, राजे की रैली से भाजपा कार्यकर्ताओं को एकजुट किया जा सकेगा और इससे कार्यकर्ताओं का मनोबल बढेगा, ऐसा माना जा रहा है।