कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव का तरुण विजय के आवास पर स्वागत, जानिए.. क्या बोले डैनी ?

image description

भटनेर पोस्ट ब्यूरो.
कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव डॉ. सुखविंद्र सिंह डैनी के हनुमानगढ़ आगमन पर जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष तरुण विजय के आवास पर उनका भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुरेंद्र दादरी, उपाध्यक्ष तरुण विजय सहित कई कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। डॉ. डैनी के आगमन को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया। कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं के साथ उनका स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेताओं ने केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों की कड़ी आलोचना करते हुए भाजपा सरकार को जनविरोधी करार दिया। कांग्रेस नेताओं ने विभिन्न मुद्दों पर केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों की आलोचना की और कांग्रेस की विचारधारा को मजबूत करने का आह्वान किया।
कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव डॉ. सुखविंद्र सिंह डैनी ने कहाकि देश विपरीत परिस्थितियों से गुजर रहा है। जिस मूल्यों की स्थापना के लिए कांग्रेस नेताओं ने बलिदान दिया, उन्हीं मूल्यों पर हमले हो रहे हैं। उन्होंने कहाकि विविधता में एकता ही भारत की सबसे बड़ी विशेषता है लेकिन केंद्र व राज्य सरकार की नीतियां लोगों को बांटने का काम कर रही है। ऐसे में कांग्रेस की फिर बड़ी जिम्मेदारी है कि ‘फूट डालो और राज करो’ की नीति पर चलने वाले नेताओं को बेनकाब करे। इसमें सभी कार्यकर्ताओं को प्रयास करने की जरूरत है। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव डॉ. सुखविंद्र सिंह डैनी ने जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष तरुण विजय का आभार जताया।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुरेंद्र दादरी ने कहाकि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण देश में महंगाई चरम पर है। पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे आम जनता परेशान है। सरकार गरीबों और मध्यम वर्ग की समस्याओं की अनदेखी कर रही है। उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव डॉ. सुखविंद्र सिंह डैनी का हनुमानगढ़ आने पर स्वागत किया और कहाकि वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन मिलते रहने से कार्यकर्ताओं का उत्साह बना रहता है।
जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष तरुण विजय ने कहाकि डैनी की कार्यशैली सबको प्रभावित करती है। उन्होंने अपनी व्यवहारकुशलता से सबका दिल जीत लिया है। तरुण विजय ने डैनी को भरोसा दिलाया कि हनुमानगढ़ में कांग्रेस को मजबूत करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने हनुमानगढ आने पर डैनी का आभार जताया। तरुण विजय ने बेरोजगारी की समस्या को उठाते हुए कहाकि देश में युवा बेरोजगारी से जूझ रहे हैं, लेकिन सरकार सिर्फ खोखले वादे कर रही है। सरकारी नौकरियों में भर्ती प्रक्रिया धीमी है और निजी क्षेत्र में भी रोजगार के अवसर कम हो रहे हैं। कांग्रेस पार्टी हमेशा युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए काम करती रही है।
इस मौके पर जसविंद्र सिंह धारीवाल, कृषि उपज मंडी समिति के पूर्व चेयरमैन रामेश्वर चांवरिया, पार्षद मनोज सैनी, डीसीसी महासचिव मनोज ब़ड़सीवाल, कांग्रेस कामगार संघ के प्रदेश सचिव सुरेंद्र खटीक, कांग्रेस कामगार संघ के जिलाध्यक्ष रामस्वरूप भाटी, रौनक विजय, विकास सैनी, पवन कुमर, लक्की सिंधी, अमित शर्मा, विनोद कुमार, कुलभूषण जिंदल, गौरव शर्मा, राजेंद्र सिंह, वीरेंद्र राणा, रणवीर नायक आदि मौजूद थे। वक्ताओं ने महिला सुरक्षा के मुद्दे पर बोलते हुए कहाकि भाजपा सरकार महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं है। महिला अपराधों में वृद्धि हो रही है और सरकार सिर्फ बयानबाजी कर रही है। कांग्रेस पार्टी महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और इसी दिशा में काम करती रहेगी। वक्ताओं ने कहाकि केंद्र सरकार सिर्फ झूठे दावे कर रही है। किसानों, व्यापारियों, युवाओं और महिलाओं को राहत देने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। कांग्रेस पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो देश की जनता की भलाई के लिए काम करती है।
इस कार्यक्रम के अंत में कांग्रेस नेताओं ने जनता के हित में संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर कांग्रेस को मजबूत बनाने और आगामी चुनावों में भाजपा को हराने के लिए कड़ी मेहनत करने का आह्वान किया। कुल मिलाकर, डॉ. सुखविंद्र सिंह डैनी का यह दौरा कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरने वाला रहा। कार्यक्रम के दौरान नेताओं ने केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए जनता के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया और कांग्रेस की नीतियों पर विश्वास जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *