पूर्व सीएम गहलोत से मिले डीसीसी उपाध्यक्ष तरुण विजय, ये हुई बात

image description

भटनेर पोस्ट ब्यूरो.
हनुमानगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष तरुण विजय ने जयपुर में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात की। पूर्व सीएम के सिविल लाइंस स्थित सरकारी आवास पर डीसीसी उपाध्यक्ष तरुण विजय ने उनकी कुशल क्षेम पूछी। इस मौके पर कांग्रेस एससी प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष रामेश्वर चांवरिया, असंगठित कामगार कर्मचारी कांग्रेस के प्रदेश सचिव रायपाल प्रजापति, ओबीसी विभाग के जिला उपाध्यक्ष रवि दादरवाल आदि भी मौजूद थे।


डीसीसी उपाध्यक्ष तरुण विजय ने बताया कि ऑपरेशन के बाद पूर्व सीएम गहलोत अब स्वस्थ हैं। गहलोत ने हनुमानगढ-श्रीगंगानगर के राजनीतिक मसलों पर चर्चा की। तरुण विजय ने गहलोत को जिला अहिंसा बोर्ड और महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति की ओर से करवाए कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस पर गहलोत ने प्रसन्नता जाहिर की। उन्होंने गांधी जीवन दर्शन समिति से जुड़े प्रस्तावित कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कहाकि मौजूदा समय में गांधीवाद बेहद प्रासंगिक है। इसलिए युवाओं के बीच जाकर गांधी दर्शन का प्रचार-प्रसार जरूरी है। तरुण विजय ने गहलोत को हनुमानगढ़ आने का निमंत्रण दिया, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया। महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के जिला सह संयोजक तरुण विजय ने बताया कि आने वाले समय में हनुमानगढ़ में कुछ कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की जा रही है। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शिरकत करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *