



भटनेर पोस्ट ब्यूरो.
कांग्रेस उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुरेंद्र मारवाल का पीलीबंगा स्थित विधायक विनोद गोठवाल के आवास पर गर्मजोषी से स्वागत व अभिनंदन किया गया। विधायक विनोद गोठवाल ने कहा कि क्षेत्रीय विकास में उद्योग और व्यापार का बड़ा योगदान है। पार्टी ने सुरेंद्र मारवाल को जिम्मेदारी दी है, इससे न सिर्फ उद्यमियों और व्यापारियों को फायदा होगा बल्कि कांग्रेस भी मजबूत होगी। उन्होंने सुरेंद्र मारवाल को षुभकामनाएं दीं। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने मारवाल को माल्यार्पण कर साफा पहनाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र मारवाल ने कहा कि जिम्मेदारी के साथ समर्पण और जनसेवा की भावना भी बढ़ जाती है। कांग्रेस का उद्देश्य मात्र सत्ता हासिल करना नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग की आवाज को मजबूती से उठाना है। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने और व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए हर स्तर पर सक्रिय रहने का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता जनता के बीच विश्वास बनाकर रखें, यही संगठन की शक्ति है।

सुरेंद्र मारवाल ने कहाकि बीजेपी की सरकार छोटे-छोटे व्यापारियों और उद्यमियों को बर्बाद कर अडाणी और अंबानी जैसे उद्योगपतियों को संरक्षण दे रही है। इससे आम दुकानदारों और व्यापारियों को खत्म करने की साजिष चल रही है। कांग्रेस मोदी सरकार की ऐसी नीतियों को बेनकाब करेगी और छोटे व्यापारियों व दुकानदारों के लिए सड़क पर उतरेगी। उन्होंने विधायक का आभार जताया।



