



डॉ. पीयूष त्रिवेदी.
क्या आप मसल्स बनाना चाहते हैं, वज़न बढ़ाना चाहते हैं या फिर दिनभर एक्टिव और एनर्जेटिक महसूस करना चाहते हैं? वो भी बिना किसी केमिकल सप्लीमेंट के? अगर हां, तो आज हम आपके लिए लाए हैं एक ऐसा देसी प्रोटीन शेक जो घर पर बनेगा, ज़ायकेदार भी होगा और पूरी तरह नेचुरल भी।
क्यों छोड़ दें मार्केट के प्रोटीन पाउडर्स? इसलिए कि उनमें मिलते हैं केमिकल एडिटिव्स और प्रिज़रवेटिव्स, जो लंबे समय में नुकसानदेह हो सकते हैं। पेट में भारीपन, गैस या नींद न आना जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं। और सबसे बड़ी बात कृ प्राकृतिक विकल्प हमेशा बेहतर होता है!
घर पर बनाएं यह शक्तिशाली नेचुरल प्रोटीन शेक।
सामग्री- भुनी हुई और छिलके उतारी मूंगफली 2 टेबलस्पून। तिल (सफेद या काले) 1 टेबलस्पून। पका हुआ एक केला। दो खजूर (बीज निकाले हुए)। दूध या बादाम दूध 1 गिलास। सभी चीजें फाइबर और प्रोटीन से भरपूर हैं, और शरीर को नेचुरल तरीके से मजबूती देती हैं।
बनाने की विधि सारी सामग्री को एक ब्लेंडर में डालें। एक मिनट तक अच्छी तरह ब्लेंड करें जब तक स्मूद शेक ना बन जाए। चाहें तो ऊपर से थोड़े चिया सीड्स या दालचीनी पाउडर भी डाल सकते हैं। तैयार है आपका हेल्दी, होममेड प्रोटीन शेक।
शरीर के लिए यह बेहद फायदेमंद हैं। नेचुरल प्रोटीन बूस्ट है ये। मसल्स ग्रोथ और रिकवरी में सहायक। वज़न बढ़ाने में मददगार है यानी बिना किसी हैवी कैलोरी ड्रिंक के। एनर्जी का तगड़ा डोज़। सुबह या वर्कआउट के बाद लें और दिनभर फुर्ती महसूस करें। डाइजेशन फ्रेंडली यानी फाइबर युक्त सामग्री से पेट रहेगा हल्का और दुरुस्त।
कब और कैसे लें?
रोज़ सुबह नाश्ते के समय या वर्कआउट के बाद। हफ्ते में 5 दिन तक नियमित सेवन करें और 15 दिन में फर्क महसूस करें।
-लेखक आयुर्वेद चिकित्सा विशेषज्ञ व शासन सचिवालय जयपुर में पदस्थापित हैं।
