भटनेर पोस्ट डॉट कॉम.
चाहे राम मंदिर आंदोलन का मुद्दा हो तो 1990 और 92 में कार सेवक के रूप में अयोध्या गए हैं और विवादित ढांचा ध्वस्त करने में भी अग्रणी रहे हैं। मुरली मनोहर जोशी की लाल चौक में तिरंगा फहराने की ‘एकता यात्रा’ हो।
उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष को अपना बायोडाटा देते समय बताया कि उनके साथ समाज की 36 बिरादरियों का भरपूर सहयोग और आशीर्वाद है। श्रीगंगानगर से मूल ओबीसी का कार्यकर्ता ही भारी मतों से जीत सकता है क्योंकि यहां मूल ओबीसी के करीब 1 लाख से ज्यादा वोटर है जो कि वर्षों से मूल ओबीसी के कार्यकर्ता को भारतीय जनता पार्टी की तरफ से टिकट दिए जाने का इंतजार कर रहे हैं। सोनी ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष ने अबकी बार श्रीगंगानगर से मूल ओबीसी के कार्यकर्ता को टिकट दिए जाने का पूरा भरोसा दिलाया।