नोहर के पूर्व विधायक अभिषेक मटोरिया ने कहा कि राजस्थान में आने वाला समय भाजपा का होगा।कांग्रेस ने प्रदेश की जनता को गुमराह करके सत्ता हासिल की है मगर जनता अब भाजपा को सत्ता में लाने का मन बना चुकी है। पत्रकारों से मुखातिब अभिषेक मटोरिया ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस के शासन में 5 वर्षों में प्रत्येक वर्ग पूरी तरह त्रस्त रहा है। सरकार की गलत नीतियों के चलते पेपर लीक हुए जिससे लाखों युवाओं का भविष्य खराब हो गया। इन चुनाव में विशेष कर पूरे राजस्थान का युवा राजस्थान से कांग्रेस की सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प ले चुका है। मटोरिया ने कहा कि कांग्रेस के शासन में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर रहा। पूरे 5 सालों में सरकार अपने ही अंतर्कलह में उलझी रही राजस्थान की जनता से उसे कोई सरोकार नहीं था मगर जनता अब पूरी तरीके से जवाब देने के मूड में है। मटोरिया ने कहा कि कोई भी पार्टी चुनाव लड़ने के लिए स्वतंत्र है। जजपा का हरियाणा में भाजपा से गठबंधन है। जजपा को जनता की जनमत को स्वीकार करना चाहिए। जनता की भावना की कद्र करनी चाहिए। गठबंधन के बावजूद भी यहां चुनाव लड़ने न लड़ने का निर्णय जननायक जनता पार्टी को लेना है। अभिषेक मटोरिया ने कहा कि कांग्रेस ने फूट डालो राज करो की नीति के आधार पर क्षेत्र में राजनीति की हे । इसी का परिणाम है कि कस्बे मे सत्तारूढ़ पार्टी का लगातार विरोध हो रहा है। मटोरिया ने कहा कि नोहर को जिला बनाने व सिंचाई से वंचित गांवों को सिंचाई से जोड़ने का मुद्दा इन चुनाव में प्रमुख रहेगा। सभी मापदंड पूरे करने के बाद भी नोहर को जिला नहीं बनाना क्षेत्र की जनता के हितों पर कुठारागत है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन में आनन-फानन शिलान्यास की होड सी मची रही मगर धरातल पर कार्य शुरू नहीं हुए।
Related Posts
राहुल ने सुनाया भारत जोड़ो यात्रा का संस्मरण
- bhatnerpost@gmail.com
- February 27, 2023
- 0
भटनेर पोस्ट न्यूज. नई दिल्ली.कांग्रेस के 85वें अधिवेशन के आखिरी दिन कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 32 मिनट के भाषण में भारत जोड़ो यात्रा, अडाणी […]
श्रीगंगानगगर भाजपा टिकटार्थी राजकुमार सोनी को ये मिला भरोसा!
- bhatnerpost@gmail.com
- September 24, 2023
- 0
भटनेर पोस्ट डॉट कॉम. भाजपा के वरिष्ठ नेता राजकुमार सोनी ने प्रदेशाध्यक्ष श्री सीपी जोशी से मिलकर श्रीगंगानगर विधानसभा क्षेत्र से टिकट की दावेदारी जताई। […]
डॉ. रामप्रताप ने जीत लिया पहला मोर्चा!
- bhatnerpost@gmail.com
- September 9, 2023
- 0
भटनेर पोस्ट डॉट कॉम.बीजेपी की परिवर्तन यात्रा टिकटार्थियों के लिए शक्ति प्रदर्शन का सशक्त माध्यम बन गई। बीकानेर संभाग के लिए गोगामेड़ी से प्रारंभ रथ […]