





भटनेर पोस्ट ब्यूरो.
राजस्थान उत्तराखंड सभा, राजस्थान प्रदेश की आमसभा बैठक रावत सीनियर सेकेंडरी स्कूल, विवेक विहार, श्याम नगर, जयपुर में प्रदेश अध्यक्ष बी.एस. रावत की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेशभर से आए सदस्यों का स्वागत व अभिनंदन किया गया। सभा के उपाध्यक्ष हरीश चमोली की 34वीं वैवाहिक वर्षगांठ पर केक काटकर सभी ने हर्षाेल्लास के साथ उत्सव मनाया।

सभा अध्यक्ष और महासचिव ने अपने कार्यकाल में किए गए कार्यों की जानकारी दी और सभी सदस्यों का सहयोग व समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया। वहीं, प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय नेगी ने सभा का लेखा-जोखा एवं बैलेंस शीट प्रस्तुत की।

सदस्यता अभियान के अंतिम चरण में 9 नए सदस्यों ने आजीवन सदस्यता ग्रहण की। बैठक के दौरान अध्यक्ष की अनुमति से वर्तमान कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी के चुनाव की घोषणा की गई। चुनाव प्रक्रिया के लिए धीरज सिंह नेगी को मुख्य चुनाव अधिकारी तथा प्रदीप तरारी को सह चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया।

घोषणा के अनुसार, इच्छुक सदस्य अध्यक्ष, महासचिव या कोषाध्यक्ष पद के लिए 18 नवंबर 2025 तक नामांकन भर सकेंगे। 19 और 20 नवंबर को नाम वापसी की तिथि तय की गई है। चुनाव, मतगणना और परिणाम घोषणा सहित नई कार्यकारिणी का गठन रविवार, 23 नवंबर 2025 को शाम 3रू00 से 5रू00 बजे तक उसी स्थान पर किया जाएगा।

चुनाव में तीन पदों के लिए मतदान होगा, अध्यक्ष, महासचिव व कोषाध्यक्ष। अध्यक्ष पद के लिए ₹1100 और महासचिव व कोषाध्यक्ष पद के लिए ₹500 नामांकन शुल्क निर्धारित किया गया है। सभा संविधान के अनुसार केवल योग्य सदस्य ही चुनाव में भाग ले सकेंगे। चुनाव अधिकारी समय-समय पर आगे की प्रक्रिया की जानकारी सभी सदस्यों को उपलब्ध कराते रहेंगे।






