



भटनेर पोस्ट ब्यूरो.
भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र पारीक को प्रदेश नेतृत्व ने नई जिम्मेदारी दी है। उन्हें ‘सरदार पटेल की 150 वीं जयंती पर यूनिटी मार्च’ पदयात्रा की प्रदेश मॉनिटरिंग टीम का सदस्य नियुक्त किया गया है। बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री व प्रदेश संयोजक दामोदर अग्रवाल ने यह जानकारी दी।

दामोदर अग्रवाल ने बताया कि प्रदेश मॉनिटरिंग टीम में प्रताप राव, जितेंद्र मीणा, महेंद्र पंवार, अरुण प्रधान, देवेंद्र पारीक, अनिल वैष्णव और नटवर सिंह किशनपुरा को सदस्य निुयक्त किया गया है। देवेंद्र पारीक की नियुक्ति पर समर्थकों ने खुशी जताई हैं, वहीं खुद पारीक ने कहाकि प्रदेश नेतृत्व की आकांक्षाओं पर खरा उतरने का भरसक प्रयास करेंगे।





