पंडित दीनदयाल उपाध्याय के लिए क्या बोले बीजेेपी नेता ?

image description

भटनेर पोस्ट ब्यूरो.
एकात्म मानववाद दर्शन के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि भाजपा नगर मण्डल हनुमानगढ़ टाऊन की ओर से मनाई गई। टाऊन स्थित पं. दीन दयाल उपाध्याय चौक पर भाजपा नगर मण्डल टाऊन के कार्यकर्ताओं ने पंडित जी की प्रतिमा के आस-पास श्रमदान किया और पुष्पांजलि अर्पित की। वरिष्ठ भाजपा नेता जुगल किशोर गौड़ ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय कुशल संगठनकर्ता थे। वह अन्त्योदय और एकात्म मानववाद दर्शन के जनक रहे। उनके सिद्धांतों को साकार करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। गौड ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने एकात्म मानववाद का दर्शन देश और समाज को दिया। उनसे प्रेरित होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्य कर रहे हैं। उन्हीं के विचारों पर चलकर भारतीय जनता पार्टी आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन बनी है। कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के समय में अंत्योदय की भावना को सामने रखा और अंतिम पायदान पर खड़े हर गरीब की चिंता की। आत्मनिर्भर भारत की शक्ति से देश में एकात्म मानव दर्शन को सिद्ध किया।
भाजपा युवा नेता अमित सहू व भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष नितिन बंसल ने कहा कि दीनदयाल जी जनसंघ और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्र जीवन दर्शन के द्रष्टा हैं। पंडित जी द्वारा लगाए गए जनसंघ के पौधे का विस्तार विचार के रूप में देश ही नहीं दुनिया में भी हुआ है। उन्होंने एक ऐसी राजनैतिक धारा निर्मित की जिसका लक्ष्य राष्ट्र निर्माण है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय केवल आर्थिक समीक्षक ही नहीं बल्कि आर्थिक चिंतक भी थे। दीनदयाल उपाध्याय का कोई व्यक्तिगत जीवन नहीं था। वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जीवन समर्पित प्रचारक थे। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऐसे ऋषि-राजनेता रहे जिन्होंने राजनैतिक चिंतन के लिए एकात्म मानवदर्शन का सूत्र दिया और शासन की नीतियां बनाने का मार्ग प्रशस्त किया। उनके सिद्धांतों व सपनों को साकार करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता महादेव भार्गव, राजेश प्रेमजानी, अशोक खिच्ची, राजेंद्र वर्मा, पूर्व पार्षद विनोद वर्मा, राजपाल सिंह, आकाश गर्ग, करणी राजपूत, राजेंद्र धोबी, भगवानाराम सैन, संदीप छाबड़ा, अश्विनी डुमरा, रोहित छापोला, रमेश छाबड़ा, भगवान सिंह खुडी, जुगल किशोर स्वामी, संजय सेन, चाननराम चौधरी, दिनेश शर्मा, राजेश पंवार, भुवनेश ग्रोवर, जितेंद्र मित्तल, पूर्व पार्षद भरत कुमार, महेंद्र सिंह शेखावत, पवन मौर्य, दीपेश वॉट्स, बलदेव सिकलीगर, वीरेंद्र उपाध्याय, कृष्ण भाट, जीतू कंदोई, जसकरण सिंह, बनवारीलाल शर्मा, डॉ मनोज स्वामी, राजेंद्र धोबी, हंसराज कटारिया, सुरेंद्र पाल नरूला, योगेश शर्मा, पंडित वेदव्यास शर्मा, राजीव वर्मा, मधुसूदन शर्मा, रूपचंद सिंधी, भानु गौड़, बलवीर शेखावत सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *