रयान कॉलेज में व्याख्यानमाला, बताया कौन थीं राजमाता अहिल्याबाई ?

ग्राम सेतु ब्यूरो.
हनुमानगढ़ जिले में गांव जंडावाली के पास स्थित रयान कॉलेज फ़ॉर हायर एजुकेशन, हनुमानगढ में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के तत्वाधान में राजमाता अहिल्याबाई होलकर के 300 वें जन्म जयंती वर्ष के अवसर पर व्याख्यानमाला हुआ। मुख्य वक्ता शिक्षाविद् डॉ रोहिताश वशिष्ठ थे। अध्यक्षता प्राचार्य डॉ सन्तोष राजपुरोहित ने की। मुख्य वक्ता डॉ रोहिताश वशिष्ठ ने कहा कि राजमाता अहिल्याबाई होल्कर भारत की उन महिला शासिकाओं में से एक थीं जिन्होंने भारतीय संस्कृति की पुनर्स्थापना और पुनर्निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान प्रदान दिया। उन्होंने लोकमाता अहिल्या बाई होल्कर के जीवन वृत्त के साथ साथ उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। साथ में यह भी बताया कि इन्होंने किस प्रकार से विपरीत परिस्थितियों में भी एक सुदृढ़ साम्राज्य की स्थापना की। आपने उनके द्वारा किये जाने वाले कार्यों की आर्थिक, सामाजिक एवं धार्मिक पक्ष से व्याख्या की। उन्हांेंने अहिल्या बाई होल्कर ने भारत में नई आध्यात्मिक, सामाजिक चेतना उत्पन्न की व छात्राओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आग्रह किया। साथ ही कहा कि हमारे इतिहास अध्ययन में ऐसी विभूतियों को शामिल किया जाना चाहिए। इस अवसर पर उपप्राचार्य अनिल शर्मा, सहायक आचार्य डॉ अमित फुटेला, सुभाष चन्द्र, सुमीना यादव, आरती शर्मा, खुशी देवर्थ सहित संकाय सदस्य तथा बड़ी संख्या में छात्राएं व छात्र उपस्थित रहे।

image description

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *