भटनेर पोस्ट पॉलिटिकल डेस्क.
विधायक चौधरी विनोद कुमार ने कहाकि चुनाव निकट है, कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह है। वे बार-बार मीटिंग के लिए कह रहे थे तो हमने कहा आ जाओ, मीटिंग कर लेते हैं। उन्होंने कहाकि पहली बार निर्वाचन आयोग ने 80 साल से अधिक और दिव्यांग मतदाताओं को घर से पोलिंग की सुविधा दी है। वोटर लिस्ट देखकर उन लोगों से मिला जाएगा तभी तो वे कांग्रेस के पक्ष में मतदान कर सकेंगे।
जब उनसे पूछा गया कि टिकट किसे मिल रहा है तो विधायक चौधरी विनोद कुमार ने कहाकि सबका मन करता है टिकट मुझे मिले। मेरा भी मन है कि एक बार टिकट दे ही दो। मैं लड़ लूंगा। वैसे भी यह मेरा आखिरी चुनाव होगा। विधायक ने मौजूद कार्यकर्ताओं से पूछा कि आप ही बताओ, मुझे मौका मिलना चाहिए या नहीं मिलना चाहिए ? कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहाकि जरूर मिलना चाहिए।

