



भटनेर पोस्ट डेस्क.
भटनेर पोस्ट मीडिया ग्रुप ने अपने सृजन और समर्पण की रोशनी को ‘दीपमालिका’ नामक पुस्तिका के रूप में प्रज्वलित किया। विमोचन कार्यक्रम में भाजपा नेता अमित चौधरी, बेबी हैप्पी मॉडर्न एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन आशीष विजय, भाजपा जिला उपाध्यक्ष ओम सोनी, आम आदमी पार्टी के नेता सचिन कौशिक, भटनेर पोस्ट मीडिया ग्रुप के चीफ एडिटर गोपाल झा, मैनेजिंग एडिटर रोहित अग्रवाल, और डिप्टी एडिटर कपिल सहारण ने संयुक्त रूप से ‘दीपमालिका’ का विमोचन किया। इस मौके पर भाजपा मीडिया प्रकोष्ठ के पूर्व प्रभारी दीपक खाती और अनिल थोरी भी मौजूद थे।

भाजपा नेता अमित चौधरी ने कहा,:बहुत कम समय में भटनेर पोस्ट मीडिया ग्रुप ने जिस तेजी से अपनी पहचान बनाई है, वह प्रेरणादायक है। एक छोटे से पाक्षिक अखबार से लेकर आज अखबार, मैगज़ीन, एप, वेबसाइट और चैनल तक का सफर आसान नहीं होता। यह केवल परिश्रम नहीं, विश्वास की यात्रा है। उन्होंने ‘दीपमालिका’ को दीपोत्सव की सच्ची आत्मा बताया। एक ऐसी रचना जो परंपरा और ज्ञान के संगम को सहज भाषा में पाठकों तक पहुँचाती है।’

भाजपा जिला उपाध्यक्ष ओम सोनी ने कहा, ‘दीपावली पर ‘दीपमालिका’ पाठकों के लिए एक अनमोल सौगात है। यह केवल पुस्तक नहीं, एक सांस्कृतिक दर्पण है, जो भारतीय परंपरा, पूजन-विधि और त्योहार के मूल भाव को सुंदरता से प्रस्तुत करती है।’

बेबी हैप्पी एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन आशीष विजय ने कहा, ‘भटनेर पोस्ट मीडिया ग्रुप आज विश्वास का प्रतीक बन चुका है। यह जानकर गर्व होता है कि हनुमानगढ़ की मिट्टी से जन्मा यह ग्रुप अब राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहा है। पत्रकारिता जब व्यावसायिकता की चकाचौंध में दिशा भूल रही है, तब भटनेर पोस्ट ईमानदारी और निष्ठा का उदाहरण है।’

आम आदमी पार्टी के नेता सचिन कौशिक ने कहा, ‘जब बड़े-बड़े मीडिया संस्थान सत्ता से समझौता कर रहे हैं, तब भटनेर पोस्ट मीडिया ग्रुप निष्पक्षता और जनपक्षधरता की मशाल थामे हुए है। यही कारण है कि यह लोगों के दिलों में जगह बना रहा है।’
भटनेर पोस्ट मीडिया ग्रुप के चीफ एडिटर गोपाल झा ने कहा, ‘पाठकों का स्नेह हमारे लिए सबसे बड़ी पूंजी है। बहुत कम समय में हमें जिस तरह का प्यार और विश्वास मिला, वह अविश्वसनीय है। आने वाले समय में हम और अधिक क्षेत्रीय विषयों पर ध्यान केंद्रित करेंगे, क्योंकि सच्ची पत्रकारिता वही है जो लोक की आवाज़ बने।’

मैनेजिंग एडिटर रोहित अग्रवाल ने बताया कि ‘दीपमालिका’ केवल त्योहार की जानकारी भर नहीं देती, बल्कि दीपोत्सव के पांच दिनों के आध्यात्मिक और सामाजिक अर्थ को भी उजागर करती है। इसमें पूजन की विधियाँ, परंपरागत सामग्री और दीपावली से जुड़ी सांस्कृतिक धरोहर को सुंदर शब्दों में संजोया गया है।

डिप्टी एडिटर कपिल सहारण ने आभार जताते हुए कहा, ‘हर शब्द, हर पृष्ठ, हर दीप एक ही संदेश देता है, अंधकार चाहे कितना भी गहरा क्यों न हो, एक दीपक काफी है उसे मिटाने के लिए। और सच यही है, भटनेर पोस्ट की यह ‘दीपमालिका’ केवल एक पुस्तक नहीं, विचारों का वह दीप है जो समाज, संस्कृति और पत्रकारिता के मार्ग को आलोकित कर रहा है। दीयों की यह श्रृंखला न केवल घरों को, बल्कि हृदयों को भी रोशन कर गई।’



