


भटनेर पोस्ट ब्यूरो.
सामाजिक समरसता न्याय मंच द्वारा मूल ओबीसी जागृति मिशन के तहत प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले की जयंती के अवसर पर 3 जनवरी को अग्रसेन भवन, कोर्ट रोड, हनुमानगढ़ जंक्शन में रक्तदान शिविर एवं मातृशक्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सामाजिक समरसता, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण एवं सेवा भावना को प्रोत्साहित करना रहा। इससे पूर्व मंच द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें 71 यूनिट रक्त संग्रहण किया गया। रक्तदान शिविर में युवाओं, महिलाओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

समारोह के दौरान सामाजिक, शैक्षणिक, प्रशासनिक एवं खेल क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाली 31 महिलाओं एवं बालिकाओं को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में सामाजिक क्षेत्र में पहचान बनाने वाली महिलाएं, जन प्रतिनिधि, पंच, सरपंच, वार्ड पार्षद, सरकारी विभागों में कार्यरत महिला कर्मचारी, साथ ही यूपीएससी, नीट, आईआईटी व अन्य सरकारी विभागों में चयनित बालिकाएं तथा सत्र 2024-2025 से जनवरी 2026 तक राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर खेलों में चयनित प्रतिभाएं शामिल रहीं।

कार्यक्रम में वरिष्ठ अतिथि के रुप मे एसडीएम सत्यनारायण सुथार, एएसआई सोहन लाल सांखला, वहीं मुख्य अतिथि के रूप में एसडीएम रामकुमार टाक, विधायक डुंगरराम गेदर, एएसआई प्रेम कुमार भाट, शिक्षाविद् संतोष बंगा एवं हेमलता सैन, ने सहभागिता की।
अतिथियों ने माता सावित्रीबाई फुले के जीवन, उनके शिक्षा के क्षेत्र में योगदान और महिला सशक्तिकरण पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि सावित्रीबाई फुले न केवल भारत की प्रथम महिला शिक्षिका थीं, बल्कि सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध संघर्ष और महिलाओं को शिक्षा से जोड़ने की प्रेरणास्रोत भी थीं। आज के समय में उनके आदर्शों को अपनाना समाज के लिए अत्यंत आवश्यक है।

आयोजन समिति के अध्यक्ष राम प्रताप भाट उर्फ प्रकाश नाथ ने सभी अतिथियों, रक्तदाताओं, सम्मानित प्रतिभाओं एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सामाजिक समरसता न्याय मंच आगे भी इसी प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में जागरूकता, समानता एवं सेवा भावना को मजबूत करता रहेगा। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र निर्माण एवं सामाजिक एकता के संकल्प के साथ किया गया।
इस मौके पर, रामलाल किरोड़ीवाल, शिव शंकर खडगावत, श्रवण तंवर, पवन बागोरिया, मोहनलाल, मनीराम करगवाल, बलदेव सिंह रामगढ़िया, राधेश्याम टाक, आत्मा सिंह, दुर्गा दत्त सैनी, सोहनलाल, जगदीश राय भाट, मंगलराम, रामस्वरुप, विजय नोखवाल, राधेराम सुथार, बलविन्द्र सैनी, राजेश छिंपा, मुकेश भार्गव, मनोज सैनी, जितोदेवी बाजीगर, संरपच माडीदेवी जीनागल, सरपंच रजनी भाट, पंच मनसुख बंगा, सिकंदरसिह, युधिष्ठिर कक्कड़, भारतेंदु सैनी, कृष्ण घोडेला, रामस्वरुप, कृष्ण गहलोत नादिंवाल, अभिषेक, वजय कुमार भाट, विजय टाक, गजेन्द्र आदि ने भाग लिया। रामप्रताप भाट की ओर से धन्यवाद व्यापित किया गया।



