





भटनेर पोस्ट डॉट कॉम.
भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रमोद डेलू (एडवोकेट) ने अपनी टीम का एलान किया। प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार गठित की गई संतुलित जिला कार्यकारिणी में 31 पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। जिलाध्यक्ष प्रमोद डेलू ने ‘भटनेर पोस्ट डॉट कॉम’ को बताया कि पार्टी महिलाओं को आगे लाने का पक्षधर है, इसलिए कार्यकारिणी में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाई गई है, हर वर्ग से उन कार्यकर्ताओं को शामिल किया गया है जो वैचारिक रूप से पार्टी के प्रति समर्पित हैं। टीम में सात उपाध्यक्ष बनाए गए हैं, इनमें पुष्पा नाहटा, छोटू सिंह सेवग, उत्तम सिंह राठौड़, ओम सोनी, अनिल महला, अनूप सिंह शेखावत और सरोज नायक शामिल हैं। तीन महामंत्री बनाए गए हैं, इनमें प्रदीप ऐरी, चरणदास गर्ग और नंदलाल वर्मा शामिल हैं। आठ मंत्रियों में सोना देवी, मुरलीधर सोनी, तेजेंद्र सिंह बराड़, कुलवंत सिंह चहल, सुशील जोशी, शिमला मेहंदीरत्ता, प्रियंका सहारण और कृष्णा गोदारा हैं। कार्यकारिणी में सुरेंद्र तिवाड़ी को कार्यालय मंत्री, कृष्ण तायल को मीडिया प्रभारी, दलीप बेनीवाल को सह मीडिया प्रभारी, जुगलकिशोर गौड़, जगदीश गर्ग, आशीष पारीक व सुभाष सहारण को जिला प्रवक्ता, पारस मिढा को आईटी संयोजक और पूनम हिसारिया को आईटी सह संयोजक तथा प्र्रवीण कटारिया को सोशल मीडिया संयोजक नियुक्त किया है।





