


भटनेर पोस्ट डेस्क.
अखिल भारतीय अग्रवाल महिला सम्मेलन की हनुमानगढ़ जिला कार्यकारिणी में दो प्रमुख नियुक्तियाँ की गई हैं। मिताली अग्रवाल को जिलाध्यक्ष एवं दीपा डालमिया को जिला महामंत्री के रूप में नियुक्त किया गया है। यह नियुक्तियाँ महिला प्रदेशाध्यक्ष रूपा परसरामपुरिया द्वारा की गईं।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मिताली अग्रवाल ने अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के प्रदेशाध्यक्ष के. के. गुप्ता, महिला प्रदेशाध्यक्ष रूपा परसरामपुरिया, महिला प्रदेश महामंत्री नूतन सिंगला, युवा प्रदेशाध्यक्ष अमित नागौरी एवं युवा प्रदेश महामंत्री मुकेश हिसारिया का आभार जताया। मिताली अग्रवाल ने पूर्व जिलाध्यक्ष घनश्याम गुप्ता का भी विशेष आभार व्यक्त किया जिन्होंने इस जिम्मेदारी के लिए आगे आने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे इस जिम्मेदारी को निष्ठा एवं समर्पण के साथ निभाएंगी तथा संगठन को नई ऊँचाइयों पर पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगी। इनकी नियुक्ति पर सम्मेलन के जिलाध्यक्ष अमरनाथ सिंगला, युवा जिलाध्यक्ष डॉ. संजय जिंदल, त्रिलोक बंसल सहित कई पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया और नई टीम को शुभकामनाएं दीं। उल्लेखनीय है कि मिताली अग्रवाल शुरू से महिला उत्थान और संस्कृति को लेकर सक्रियता के साथ काम कर रही हैं।
