सबको याद आए आधुनिक भारत के शिल्पकार, पंडित नेहरू को दीं श्रद्धांजलि

भटनेर पोस्ट ब्यूरो.
देश के पहले प्रधानमंत्री और आधुनिक भारत की नींव रखने वाले पंडित जवाहरलाल नेहरू की 61वीं पुण्यतिथि पर हनुमानगढ़ टाउन स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा हुई। कांग्रेसजनों ने पंडित नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर जिला प्रमुख कविता मेघवाल ने कहा कि नेहरू ने समावेशी और सशक्त भारत का सपना देखा और उसे आकार देने में अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। लोकतंत्र, संविधान, शिक्षा और सामाजिक न्याय जैसे मूलभूत स्तंभों को उन्होंने अपने नेतृत्व में स्थापित किया। उनके आदर्श आज भी हमें रास्ता दिखा रहे हैं। युवा पीढ़ी पंडित नेहरू जैसी महान विभूतियों के सिद्धांतों व आदर्शों पर चलते हुए देश की एकता एवं अखंडता को बनाए रखने का प्रण ले। पीसीसी सचिव मनीष मक्कासर ने कहा कि पंडित नेहरू भारत को शून्य से शिखर तक ले जाने वाले दूरद्रष्टा थे, जिनके योगदान के बिना आज के आधुनिक भारत की कल्पना भी अधूरी है। उन्होंने लोकतंत्र को मजबूती दी और विविधता में एकता को राष्ट्रीय चरित्र का हिस्सा बनाया। पंडित नेहरू न केवल स्वतंत्रता संग्राम के सेनानी थे, बल्कि आधुनिक भारत के शिल्पकार भी थे, जिन्होंने वैज्ञानिक सोच, धर्मनिरपेक्षता और समानता को राष्ट्रीय पहचान का हिस्सा बनाया।
पीसीसी सदस्य भूपेन्द्र चौधरी ने भी जवाहर लाल नेहरू को आधुनिक भारत का निर्माता बताते हुए कहा कि उनकी दूरदृष्टि और नीतियों ने देश को मजबूत किया। पंडित नेहरू का योगदान अमिट है। उनकी विरासत भारत के लोकतांत्रिक ढांचे की रीढ़ है। भारत की आत्मा और लोकतांत्रिक चेतना में आज भी नेहरू के विचार गूंजते हैं। श्रद्धांजलि सभा में संगठन महामंत्री गुरमीत सिंह चन्दड़ा, उपाध्यक्ष जयदेव भिड़ासरा, करणी सिंह राठौड़, सोशल मीडिया प्रभारी जयराम ढूकिया, सचिव हरी सैनी, विजेन्द्र साईं, ग्राम पंचायत मुंडा प्रशासक (सरपंच) अमरसिंह सिहाग, हनुमानगढ़ शहर ब्लॉक अध्यक्ष जिनेन्द्र जैन, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी महामंत्री जावेद टाक, यूथ कांग्रेस के हनुमानगढ़ विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष संदीप सिहाग, प्रकाश जैन और मोहनलाल इंदलिया, सेवादल के शाहरूख खान, रामनिवास वर्मा, धर्मेन्द्र, आमिर खान, विजय टाक के अलावा पदम सिंह राठौड़, यादविन्द्र शर्मा, गोविन्द रैगर, अरुण कुक्कड़, ओमप्रकाश कूकणा, मनीष गर्ग, मानसिंह शाक्य, शाहिद खान, रणवीर लोहरा, सोहनलाल नायक, अनिल लांबा, करण साईं, यश चिलाना, सोनू कुक्कड़, पूर्ण, रमजान, तारिफ खान, तनवीर इलाही, यशपाल वर्मा, दीपक कर्मचंदानी, शाहरूख कुरैशी, विनोद गुरुसर, राकेश सोलंकी, मजीद नागरा, करण विमल, दीपक मेघवाल सहित कई कांग्रेसजन मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *