



भटनेर पोस्ट ब्यूरो.
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के ओबीसी विभाग के प्रदेश महासचिव नियुक्त होने के बाद रविंद्र सिंह बेनीवाल हनुमानगढ़ पहुंचे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें जिस उत्साह के साथ स्वागत दिया, वह किसी राजनीतिक सम्मान से कम नहीं था। फूलमालाओं, नारों और ढोल-धमाकों से गूंजते माहौल ने साफ़ संकेत दे दिया कि बेनीवाल की नियुक्ति ने स्थानीय संगठन में नई ऊर्जा भर दी है। बेनीवाल का स्वागत सिर्फ औपचारिकता नहीं था, उसमें कार्यकर्ताओं का अपनापन और उम्मीदें दोनों साफ दिखाई दीं। कांग्रेसजनों ने प्रदेश नेतृत्व द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी को संगठन के लिए अहम बताया। कार्यकर्ताओं ने कहाकि लंबे समय से संगठन में सक्रिय भूमिका निभा रहे बेनीवाल की नियुक्ति ओबीसी वर्ग और संगठन दोनों के लिए मजबूती का कारण बनेगी।

समारोह में पंचायत समिति हनुमानगढ़ के उपप्रधान कालूराम गोदारा, ओबीसी विभाग के प्रदेश सचिव डॉ. महेंद्र सांगवाल, नगर मंडल कांग्रेस कमेटी से लखवीर सिंह लखा, गोलूवाला से बनवारी पूनिया, बाघा सिंह, प्रकाश कालीरावण, रिंकू सांखला, उदयदीप, नंदलाल, ओम पूनिया, कृष्णलाल सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे। इन सभी की उपस्थिति ने यह स्पष्ट कर दिया कि यह स्वागत कार्यक्रम सिर्फ खानापूर्ति नहीं, बल्कि प्रदेश स्तर पर संगठनात्मक महत्व का प्रसंग था।

वक्ताओं ने मंच से बेनीवाल की संगठनात्मक यात्रा और उनकी निष्ठा का उल्लेख करते हुए कहा कि वे वर्षों से सक्रिय, अनुशासित और जनसंपर्क में कुशल नेता के रूप में जाने जाते हैं। प्रदेश नेतृत्व ने इन्हीं गुणों को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में ओबीसी समाज के मुद्दों को और अधिक प्रभावी तरीके से उठाया जाएगा और संगठन की पकड़ स्तर तक और मजबूत होगी।

इस स्वागत और उत्साह के बीच बेनीवाल ने भी पूरी विनम्रता के साथ कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। रविंद्र बेनीवाल ने स्पष्ट कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव सामाजिक न्याय की पक्षधर रही है और ओबीसी समाज के अधिकारों तथा सम्मान के लिए लगातार संघर्ष करती आई है। मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे पूरी निष्ठा, सक्रियता और प्रतिबद्धता के साथ निभाऊँगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने का आग्रह भी किया।

कार्यक्रम के दौरान मौजूद नेताओं और युवाओं ने बेनीवाल की नियुक्ति को संगठनात्मक कामकाज में नई गति का कारण बताया। कई कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनकी प्रदेश स्तर पर एंट्री से हनुमानगढ़ सहित पूरे राजस्थान में ओबीसी विभाग की गतिविधियों को नई दिशा और रफ्तार मिलेगी। समारोह सिर्फ स्वागत तक सीमित नहीं रहा; इसमें आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों और संगठन को सुदृढ़ करने की रणनीतियों पर भी विस्तार से चर्चा हुई।

अंत में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को शुभकामनाएँ दीं और बेनीवाल के नेतृत्व में संगठन को मजबूती देने का संकल्प जताया। यह कार्यक्रम हनुमानगढ़ में कांग्रेस संगठन की एकजुटता, उम्मीद और राजनीतिक ऊर्जा का जीवंत प्रमाण बनकर सामने आया, बता गया कि राजनीतिक जिम्मेदारियाँ केवल पद नहीं, बल्कि विश्वास और उम्मीदों का पैमाना होती हैं।



